ट्रेन में शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे 4 युवक -यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने पकड़ा

उज्जैन। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में मंगलवार-बुधवार रात 4 युवक शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे। यात्रियों के मना करने पर अभद्रता की जा रही थी। यात्रियों ने मामले की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नम्बर पर दी। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस टेÑेन के कोच एम-3 में शराब पीकर हुडदंग कर रहे चार युवकों की सूचना मिलने पर रात को प्लेटफार्म नम्बर 1 पर टीम को अलर्ट किया गया। ट्रेन के आते ही…

Read More

नाले में फंसने पर छोड़कर भागा निकला था चालक प्याज से भरी पिकअप में मिला 2.34 क्विंटल डोडाचूरा

उज्जैन। तेजगति से दौड़ती पिकअप मंगलवार-बुधवार रात सड़क किनारे नाले में फंस गई। चालक छोड़कर भाग निकला। रात्रि गश्त में पुलिस कोे पिकअप दिखाई दी तो घटनाक्रम का पता लगाने पहुंची। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें प्याज की बोरियों के नीचे रखा मादक पदार्थ डोराचूरा बरामद हो गया। नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि रात में 12.30 बजे के लगभग एसआई रामप्रसाद वेद, प्रधान आरक्षक नीरज पटेल, ईश्वर चौहान, आरक्षक गजेन्द्र दुबे, रोहित मिश्रा शासकीय वाहन से गश्त पर निकले थे। लालपुर से गरोठ ब्रिज की ओर…

Read More

 अतिक्रमण होने से मार्ग हो गया आधा आवागमन में आमजन परेशान 

उज्जैन। खाचरौद-बड़नगर रोड नगर का एक सबसे अधिक आवाजाही वाला रोड है। यहां पर प्रतिदिन अल सुबह से लेकर देर रात्रि तक बड़े वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इस रोड के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा इतना अतिक्रमण कर रखा है, जिसके चलते यह रोड आधा ही रह गया है। जबकि इस रोड पर एक निजी बस सर्विस की बस का ब्रेक फेल होने से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर कोई उचित कार्यवाही नहीं करने से दुकानदारों…

Read More

मातृशक्ति  के लिए शहर में सार्वजनिक स्थानो पर फीडिंग रूम का अभाव

 सारंगपुर।सरकार पहले छह माह तक केवल स्तनपान और दो वर्ष तक मां का दूध पिलाने का संदेश दे रही है, लेकिन सारंगपुर में मातृशक्ति के लिए सम्मानजनक स्तनपान की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। बस स्टैंड, मुख्य बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को खुले में शिशु को दूध पिलाने की मजबूरी झेलनी पडती है। शर्म और असहजता के कारण कई माताएं समय पर स्तनपान नहीं करा पातीं, जिससे नवजातों के पोषण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड रहा है। विश्व स्तनपान सप्ताह पर भी नहीं दिखी ठोस…

Read More

कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई: मांगे जा रहे पैसे:प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

मंदसौर।कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मंगलवार देर रात इस मामले का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम से बनी यह फेसबुक प्रोफाइल और मोबाइल नंबर 7838116357 उनका आधिकारिक अकाउंट या नंबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे किसी भी फेसबुक अकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट, व्हाट्सएप मैसेज…

Read More

भारतीय जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला:विस्फोटकों से लदी बोट टकराई,सभी भारतीय सुरक्षित

 तेहरान।यमन तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज पर हमला हुआ है। यह हमला ईरान से जुड़े हूती विद्रोहियों ने किया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोटकों से लदी एक सुसाइड बोट जहाज से टकरा गई। इसके बाद जहाज डूब गया। हालांकि, उसमें सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।भारत के विदेश मंत्रालय ने जहाज ‘एमएसवी फैजे नूर-ए-औलिया’ पर हुए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर…

Read More

दीपके बोले- पार्टी नहीं बनाएंगे:CJP प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी, जन-आंदोलन की जरूरत

छत्रपति संभाजीनगर।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि CJP फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए कहा- अभी भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, इसलिए CJP फिलहाल उसी भूमिका में काम करेगी।दीपके ने कहा- अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए। आज भारत को किसी नई राजनीतिक…

Read More

संसदीय समिति बोली-जुकरबर्ग 3 दिन में बिना शर्त माफी मांगें:नहीं तो एक्शन के लिए तैयार रहें;

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को ब्लॉक करने के मामले में संसदीय समिति ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। यदि वे तय समय में माफी नहीं मांगते तो मेटा को मिलने वाली सुरक्षा और कानूनी छूट वापस ली जा सकती है।इसी मामले में आईटी मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच दो दिन की बैठक भी हो रही है।                                    …

Read More

छात्रा ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सहेली को ब्लैकमेल किया: धमकियां दी, एफआईआर दर्ज

इंदौर। खजराना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने और धमकाने के आरोप में एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी छात्रा अपनी पूर्व की क्लासमेंट को अश्लील मैसेज भेज रही थी और आवाज बदलकर ऑडियो कॉल के जरिए धमकियां भी दे रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पहले साइबर पुलिस ने जांच की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी छात्रा रिया तीन साल तक एक ही स्कूल में साथ पढ़ चुकी हैं। करीब तीन महीने पहले पीड़िता की सगाई…

Read More

फार्मासिस्ट के घर EOW का छापा: दवाओं में गड़बड़ी के आरोप, आय से 108% अधिक संपत्ति

इंदौर।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल (MYH) में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी कर आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड यात्रा करने का भी खुलासा हुआ है। छानबीन सुबह 8 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक चली।कार्रवाई पूरी करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम आवश्यक दस्तावेज अपने साथ…

Read More