इंदौर। हीरानगर थाने में मंगलवार को मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर पहुंची तीन महिलाओं ने टीआई और एसीपी से विवाद किया। महिलाओं ने थाने में शोर मचाया और पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की की। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर उन्हें मौके से हिरासत में लिया।मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थीं-हीरानगर पुलिस ने रक्षा बबेले, उषा सेजवार और डिपल के खिलाफ थाना परिसर में विवाद करने, शोर मचाने और अफसरों से विवाद करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। तीनों महिलाएं मेघदूत नगर की रहने वाली हैं। मंगलवार को मकान मालिक से विवाद को लेकर वे थाने में शिकायत करने पहुंची थीं।इस दौरान टीआई कमल किशोर ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी महिलाएं आक्रोशित हो गईं और टीआई से बहस करने लगीं। टीआई ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।
थाने पहुंची महिलाओं ने किया टीआई और एसीपी से विवाद : शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज