सीमापुरी में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी:एक बच्चे की मौत, 8 को बचाया ; मलबे में 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली।दिल्ली में मछली मंडी के पास सीमापुरी इलाके में बुधवार को मंजिला इमारत गिर गई। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक के परिवार समेत 8 से 10 लोग मलबे में दबे हुए हैं।अब तक 2 बच्चों समेत 8 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा दोपहर के करीब 3.10 बजे हुआ। हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे। घायलों को राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ले जाया गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment