तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

उज्जैन।उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर उन्हेल थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। नागझिरी-नागदा रोड पर सांई कृपा ढाबे के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने आगे चल रही दो अर्टिगा कारों को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क से उतर नीचे चली गई। हादसे में कारों को भी काफी नुकसान हुआ। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

सफाईकर्मियों की हड़ताल का ऐलान:  200 नई भर्तियों सहित नियमितीकरण की मांग

नागदा । नगर पालिका नागदा के सफाईकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 7 अक्टूबर से काम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वाल्मीकि सेना एवं सफाई कामगार संघ की ओर से नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की गई है।ज्ञापन में बताया गया कि सफाई कामगार संघ शाखा नपा नागदा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे के आह्वान पर प्रदेश में 5 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया गया है। इसी क्रम में नागदा के सफाई मित्र एवं वाल्मीकि समाजजन एकजुट होकर…

Read More

सीसीआई खरीदी की मांगको लेकर किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला, तीन घंटे चला प्रदर्शन

खरगोन। शहर की आनंद नगर कपास मंडी में भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा कपास खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आनन-फानन में सीसीआई अधिकारियों सहित मंडी सचिव ने मौके पर पहुंचकर 15 अक्टूबर से खरीदी शुरु करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ। हालांकि प्रदर्शन के दौरान मंडी में नीलामी प्रक्रिया जारी रही। प्रदर्शन के दौरान एक किसान की घबराहट के बाद मौत का मामला भी सामने आया है।महासंघ के कैलाश पाटीदार,…

Read More

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में आग, :उज्जैन से इंदौर जा रही थी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

उज्जैन।उज्जैन से करीब 15 किमी दूर रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12:15 बजे उज्जैन से इंदौर जा रही बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 12 यात्री सवार थे।आग लगते ही धुआं उठने लगा, जिससे यात्री घबरा गए और बस से कूदकर बाहर आ गए। इसके कुछ ही मिनट बाद पूरी बस आग की चपेट में आ गई। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामवास क्षेत्र में बस का टायर फट गया था। इससे बस अनबैलेंस हुई और इसी दौरान…

Read More

वीडियो डिलीट  हुआ  नही और दग्दी ने खा लिया जहर,      आखिर  वीडियो वायरल पर हुई FIR

जावरा  । शुक्रवार को होटल प्रेसिडेंट में पत्नी ने पुलिस के साथ पहुंचकर अपने पति को दूसरी  युवति के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़वाया था ।मौके का वीडियो बना और वायरल भी हुआ ।दूसरे दिन युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया सोमवार सुबह विजयदग्दी फेसबुक पर लाइव आकर बोला कि मुझे फसाया गया मेरी मौत का जिम्मेदार सोशल मीडिया आईडी संचालक है ।मौके पर कहा था की वीडियो डिलीट करवा दो मैं बेमोत मर जाऊंगा। मैंने सल्फास खाली है। दग्दी को तुरंत निजी नर्सिंग होम ले…

Read More

बाग पुलिस ने किया बुजुर्गों से हथियार दिखाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बाग। बाग पुलिस ने दो बुजुर्गों से हथियार के बल पर लूट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय उर्फ संजू (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूटा गया मोबाइल, ₹8 हजार नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं देशी पिस्तौल सहित करीब ₹1.13 लाख का मशरूका जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को रामा भायल (60) अपने साथी के साथ डेहरी से लौट रहे थे। टेकी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर फालिया व देशी कट्टा दिखाते हुए दो मोबाइल और ₹3 हजार नकद लूट लिए…

Read More

निर्माण बाधक मकान हटाने पहुंची टीम पर पथराव:पुलिस ने मार-मारकर खदेड़ा-; दो घायल, दो हिरासत में

इंदौर।इंदौर में बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 (रोड) के करीब एक किलोमीटर लंबे अधूरे हिस्से का काम पूरा कराने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम और प्रशासन ने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।टीम जेसीबी, पोकलेन और पुलिस बल के साथ बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर पहुंची। कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद रिमूवल टीम और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्लास्टिक पाइप से लोगों को खदेड़कर स्थिति नियंत्रित की।…

Read More

बंधक प्लॉट बेचकर लाखों की ठगी:टाउनशिप के 50 भूखंडों में फर्जीवाड़ा; 4 बिल्डरों पर केस

इंदौर।इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बंधक भूखंडों को बेचकर खरीदारों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनाइजरों और बिल्डरों ने श्रीनाथ टाउनशिप के भूखंड पहले से बंधक होने की जानकारी खरीदारों से छिपाई।इसके बाद कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री कराकर उनसे पूरी रकम ले ली। शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद लसूड़िया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत के बाद दस्तावेजों की जांच-पुलिस के अनुसार महादेव सहारा, रुचि सोया गेट…

Read More

बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग:पुलिस ने हुमायूं कबीर को गिरफ्तार किया

 मुर्शिदाबाद।देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है।इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन पर चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनके बेटे गुलाम नबी आजाद भी रेजीनगर से उम्मीदवार हैं।वहीं, मीडिया से बात करते हुए नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा…

Read More

राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:चुनाव आयोग जाने पर अड़े, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाना शुरू किया

नई दिल्ली।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च को पुलिस ने रोक दिया है। राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया, तो वे उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग में घुस गए। दोनों आकाशवाणी कैंपस में डेढ़ घंटे से धरने पर बैठे हैं और चुनाव आयोग तक जाने की मांग पर अड़े हैं।इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आकाशवाणी के बाहर पहुंचे और गेट को धक्का देकर बस पर चढ़ गए। पुलिस उन्हें हटा रही है। आकाशवाणी से आयोग का ऑफिस…

Read More