ई-केवाईसी शिविर मे  100 लोगों ने कराई समग्र ई-केवाईसी।

नीमच। शासन के निर्देशानुसार नीमच शहर की सीमा में निवासरत समस्त नागरिकों की समग्र ई- केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। समग्र की ई-केवाईसी से वंचित नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी के लिए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रातः 10.30 से सायं 5.30 तक तीन दिवसीय समग्र ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शिविर में पहुंचने के लिए शहर…

Read More

आज से श्रावण मास, महाकल में अनुमति वाले कावड़ियों को 4 नंबर से प्रवेश – सभामंडप में पहुंचकर पात्र के जरिए भगवान को जल चढ़ा सकेंगे

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।   आज शुक्रवार से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़ेंगे। मंदिर आम श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन हेतु समिति ने इंतजाम किए है। वहीं पूर्व से अनुमति प्राप्त कावड़ियों के लिए  4 नंबर गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है।  कावड़ यात्री सभामंडप में पहुंचकर समिति द्वारा लगाए गए पात्र के जरिए भगवान महाकाल को जल चढ़ा सकेंगे। श्रावण मास के दौरान आने वाले कावड़ यात्रियों के करीब 40 दल ने अनुमति के लिए समिति…

Read More

मध्यप्रदेश वन्य जीव क्षेत्र में पिछले दो दशक में पहली बार प्रमाण के साथ सामने आया गांधी सागर अभ्यारण्य में विलुप्त काराकल कैमरा में कैद

  उज्जैन। गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में चीतों के लिए कार्य के दौरान लगाए गए कैमरा में विलुप्त प्राय बिल्लीनुमा वन्य जीव काराकेल कैद हुआ है। दो दशक में यह पहली बार प्रमाणिक रूप से सामने आया है कि मध्यप्रदेश में यह जीव भी है। यह लगभग 20 वर्षों में राज्य में इस प्रजाति की पहली पुष्टि के साथ ही प्रोजेक्ट चीता के तहत जैव विविधता की पुनर्प्राप्ति का यह एक आशाजनक संकेत है। मंदसौर डीएफओ संजय रायखेरे बताते हैं कि यह जीव अभ्यारण्य के गोयला बावडी बीट में कैमरा…

Read More

सांदीपनि आश्रम में विद्या आरंभ, भर्तृहरि  गुफा में हुआ गोरक्षनाथ जी का अभिषेक  – दादूराम आश्रम में गुरु पूजन के लिए उमड़े सैकड़ों भक्त 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रसिद्ध सांदीपनि आश्रम में बच्चों को परंपरागत रूप से पूजन कराकर विद्या आरंभ की रस्म कराई गई। वहीं भर्तृहरि गुफा में गुरु गोरक्ष नाथ जी का अभिषेक-पूजन किया गया। दादूराम आश्रम में भी गुरु पूजन के लिए सैकड़ों भक्त उमड़े।    मंगलनाथ मार्ग स्थित भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में सुबह से माता-पिता अपने बच्चों को लेकर विद्यारंभ संस्कार के लिए उमड़े। पुजारी रूपम व्यास, राहुल व्यास ने बताया कि सुबह महर्षि सांदीपनि, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की…

Read More

खुसूर-फुसूर समृद्धि से सामना…

खुसूर-फुसूर समृद्धि से सामना… मध्यप्रदेश अपने प्रारंभिक काल से ही समृद्ध रहा है। अपने उत्पत्तिकाल के दौरान भी यह बात सामने आई थी की विदर्भ के चले जाने के बाद प्रदेश में ऐसी या वैसी कमी रह जाएगी। ऐसा होगा…वैसा होगा…। उसके बाद भी प्रदेश अपनी समृद्धि के साथ आगे बढता रहा है। छत्तीसगढ के अलग होने के दौरान भी इसी प्रकार का वातावरण बनाया गया और मध्यप्रदेश को काफी कमजोर बताने की कोशिशें की गई। अपनी समृद्धि से मध्यप्रदेश बराबर आगे बढता रहा है। वन संपदा की बात हो…

Read More

सिंहस्थ द्वार के समीप शिप्रा नदी के छोटे पुल पर एक और समांतर पुल बनाया जाएगा  मिट्टी परीक्षण का कार्य हुआ शुरू, सिंहस्थ के पहले बनकर हो जाएगा तैयार

उज्जैन। उज्जैन में सिंहस्थ की भीड़ को देखते हुए शिप्रा नदी पर एक और पुल बनाया जाएगा। यह पुल सिंहस्थ द्वार के समीप छोटे पुल के समांतर बनेगा। पुल का कार्य शुरू हो चुका है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा छोटे पुल पर शिप्रा नदी के अंदर मशीनों से मिट्टी का परीक्षण किया जा रहा है। उसके बाद जल्द ही पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। सिंहस्थ को लेकर कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी के चलते शिप्रा नदी पर भी एक और पुल बनाने की तैयारी की…

Read More

मध्यप्रदेश में मानसून का कहर जारी ग्वालियर और रीवा में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश, सागर-सीहोर में कारें बहीं, दतिया में ऑटो बहा

मध्यप्रदेश में मानसून का कहर जारी ग्वालियर और रीवा में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश, सागर-सीहोर में कारें बहीं, दतिया में ऑटो बहा भोपाल | 11 जुलाई 2025मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को राज्य के 15 जिलों में झमाझम बारिश हुई। ग्वालियर और रीवा में 9 घंटे के भीतर करीब 2.5 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं दतिया, टीकमगढ़, सतना और खजुराहो (छतरपुर) में भी आधा से पौन इंच तक पानी गिरा। 🌊 नदी-नाले उफान पर, कई हादसे लगातार बारिश से कई…

Read More

दादाजी धाम में भक्ति और सेवा का संगम पूड़ियां तलते दिखे सांसद, हजारों श्रद्धालुओं ने आरती में लिया हिस्सा, 2000 सेवादारों ने संभाली व्यवस्था

दादाजी धाम में भक्ति और सेवा का संगम पूड़ियां तलते दिखे सांसद, हजारों श्रद्धालुओं ने आरती में लिया हिस्सा, 2000 सेवादारों ने संभाली व्यवस्था खंडवा | 10 जुलाई 2025खंडवा के विश्वप्रसिद्ध दादा धूनीवाले मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर भक्ति, सेवा और जनसहभागिता का अद्वितीय संगम देखने को मिला। दादाजी धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने शाम को महाआरती में हिस्सा लिया, तो वहीं 2000 से अधिक सेवादारों ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजन में भंडारों की भरमार रही— कहीं डोसा, तो कहीं खिलौनों के स्टॉल ने श्रद्धालुओं का मन मोह…

Read More

श्रावण मास में महाकाल मंदिर पहुंचने लगे कावड़िए 40 कावड़ यात्रा दलों ने अग्रिम अनुमति के लिए किए आवेदन, गेट क्रमांक-4 से मिलेगा विशेष प्रवेश

श्रावण मास में महाकाल मंदिर पहुंचने लगे कावड़िए 40 कावड़ यात्रा दलों ने अग्रिम अनुमति के लिए किए आवेदन, गेट क्रमांक-4 से मिलेगा विशेष प्रवेश उज्जैन | 10 जुलाई 2025श्रावण मास का आरंभ होते ही देशभर से कावड़ यात्रियों का उज्जैन आगमन शुरू हो गया है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए इस बार अब तक करीब 40 कावड़ संघों ने अग्रिम अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिए हैं। विशेष प्रवेश की व्यवस्था मंदिर समिति के उप प्रशासक एसएन सोनी के अनुसार, जो कावड़…

Read More

इंदौर में हिंदू नेता को गर्दन काटने की धमकी आरोपी सूफियान अंसारी पूरा परिवार छोड़कर फरार, पुलिस ने दी कई जगह दबिश

इंदौर में हिंदू नेता को गर्दन काटने की धमकी आरोपी सूफियान अंसारी पूरा परिवार छोड़कर फरार, पुलिस ने दी कई जगह दबिश इंदौर | 10 जुलाई 2025इंदौर में धार्मिक आयोजन के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया को सोशल मीडिया पर गर्दन काटने की धमकी दी गई है। मामले में आरोपी की पहचान सूफियान अंसारी, निवासी खजराना के रूप में हुई है, जो फिलहाल परिवार समेत फरार है। महाआरती के दौरान बिगाड़ने की कोशिश यह धमकी उस समय सामने आई जब…

Read More