जीरन केतालाब में नहाने गये  भाई-बहन की डूबने से मौत

 नीमच। – जिले के जीरन के तालाब नहानेगये  डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। अजमेर से मजदूरी करने आया परिवार दशहरा मेले में झूले लगाने पहुंचा था। दोपहर में परिवार के बड़े सदस्य काम में लगे थे, तभी 12 साल की मुन्ना और उसका 7 साल का भाई तालीम पास के तालाब में नहाने चले गए। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। करीब दो से तीन घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव निकाले गए। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे परिवार के बड़े सदस्य झूले लगाने…

Read More

शातिर तस्करराजू मेवाती पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर सेंट्रल जेल भेजा

मंदसौर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के शातिर तस्कर राजू उर्फ राजा मेवाती के खिलाफ पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की है। उज्जैन संभाग आयुक्त के आदेश के पालन में आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी राजू उर्फ राजा पिता वाहीद खां मेवाती निवासी सोनगीरी, थाना दलौदा क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर युवाओं को नशे…

Read More

 कलेक्टर वर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पटाखा गोदाम सील

इंदौर।  दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में पटाखों के सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने राऊ तहसील के ग्राम पिगडंबर स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।  एसडीएम राऊ श्री लोकेंद्र सिंह सरल  के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आया कि ग्राम पिगडंबर में ए.बी. रोड से लगभग…

Read More

इंदौर आ रही छात्रा की मौत:ट्रक के पहिए ने कुचला सिर, बाइक चला रहे मौसा की हेलमेट से बची जान

इंदौर।दशहरे की छुट्टियों में हॉस्टल से घर लौट रही 15 साल की महिमा की सड़क हादसे में मौत हो गई। इंदौर में डबल चौकी से अपने मौसा के साथ मोटर साइकिल पर इंदौर आ रही छात्रा पालदा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ गई।वह ट्रक के टायर के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे उसके मौसा घायल हो गए। हादसा नेमावर रोड पर पालदा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के आगे हुआ।मृतका की पहचान महिमा पिता गलसिंग सोलंकी, निवासी ग्राम…

Read More

सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण   फ्रूट मार्केट  सहित  पुराना माल गोदाम भी देखा 

नीमच। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने हेतु लगातार प्रयासरत नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने त्योहारों के मद्देनजर शनिवार 17 अक्टूबर को शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं जहां भी कमी दिखाई दी वहां सफाई अमले को व्यवस्था सुधारने  के निर्देश दिए। शनिवार सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक व स्वच्छता निरीक्षकों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जानने निकली। सीआरपी रोड, विजय टॉकीज चौराहा, टैगोर मार्ग,भारत माता चौराहा, कमल चौक…

Read More

परिजनों और रिश्तेदारों ने पिता के साथ मारपीट करते हुए फायर किया : एक युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर 

बडौद। – पुलिस बडौद के अनुसार  ग्राम खेरिया में पुत्र के द्वारा महिला को भगा ले जाने पर महिला के परिजनों ने पिता के साथ मारपीट करते हुए बीच बचाव करने आए युवक को कट्टा फायर से लगी गोली से गंभीर होने पर आगर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।                                                                        …

Read More

झिरन्या में शिक्षकों को एआई प्रशिक्षण, बनेंगे शिक्षण के मास्टर ट्रेनर

  खरगोन। जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश, पिरामल फाउंडेशन और माइक्रोसॉफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरन्या में  विकासखंड स्तरीय एआई मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।कार्यशाला का मुख्य फोकस शिक्षकों को नि:शुल्क एआई टूल  कोपायलट का गहन प्रशिक्षण देना था। इसका उद्देश्य उन्हें शिक्षण में नवाचार अपनाने और विद्यार्थियों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सक्षम बनाना है। पिरामल फाउंडेशन के अनुभवी फैसिलिटेटर्स…

Read More

रिजॉर्ट में आग लगने से 10 लोगों की मौत: बिना फायर सेफ्टी लाइसेंस के चल रहा था

ढाका।बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में शनिवार सुबह समुद्र किनारे बने एक रिजॉर्ट में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं।आग सुबह करीब 7:25 बजे टुपटुप रेस्टो एंड रिजॉर्ट में लगी। तीन मंजिला लकड़ी की इमारत आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।रिजॉर्ट के पास आग से बचाव के इंतजामों की मंजूरी नहीं थी। जून में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने इसे लेकर चेतावनी भी…

Read More

मक्का से भरे दो ट्रक जब्त, 1.20 लाख की पेनल्टी लगेगी * जांच में नहीं मिले वैध दस्तावेज

बुरहानपुर। बुरहानपुर  कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ते ने शुक्रवार को 600 क्विंटल मक्के से भरे दो ट्रक जब्त किए। दोनों ट्रक मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जा रहे थे। जांच के दौरान चालकों के पास मक्का परिवहन का अनुज्ञा शुल्क और मंडी से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ट्रकों पर कुल 1.20 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। हरदा मंडी से लोड किया गया था मक्का-कृषि उपज मंडी बुरहानपुर के उड़नदस्ता प्रभारी श्रीकांत गंगराड़े ने बताया कि मक्का हरदा मंडी से लोड किया गया था। दोनों ट्रकों में…

Read More

आबकारी विभाग की कार्रवाई में 420 किलोग्राम महुआ लहान और 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त मनासा के ग्राम चपलाना, भांडया, गंगा बावड़ी सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 420 किलोग्राम महुआ लहान एवं 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त…

Read More