इंडोनेशिया के घने जंगल में हेलिकॉप्टर क्रैश, 8 की मौत

ब्रह्मास्त्र इंडोनेशिया इंडोनेशिया के कालीमंतन प्रांत में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह एक प्लांटेशन इलाके से उड़ान भरने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। राहत एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने बताया कि जहां हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा, वह इलाका घने जंगल और पहाड़ियों से भरा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर के मलबे का एक…

Read More

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत

26 घायल, श्योपुर से 4 ग्वालियर रेफर, कई गंभीर, मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे लोग ब्रह्मास्त्र श्योपुर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे। मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा…

Read More

डॉ.अंबेडकर का स्टेटस लगाने पर पत्नी को घर से निकाला

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के भोलनाथ कॉलोनी में रहने वाली एक पीड़िता एरोड्रम थाने पहुंची। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि पीड़िता पर उसकी दोनों ननदों ने 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर का स्टेटस हटाने का दबाव बनाया था। स्टेटस नहीं हटाने पर पति ने डेढ़ माह के बच्चे सहित उसे घर से निकाल दिया। एरोड्रम थाने पर रीना पंवार अपने डेढ़ माह के बच्चे के साथ गुरुवार शाम पहुंची। परिवार के अनुसार, रीना की शादी डेढ़ साल पहले रितेश से हुई थी। रीना बिहार की रहने वाली है।…

Read More

तुर्किये में गोलीबारी का समर्थन करने वाले 162 लोग गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र तुर्किये तुर्किये में इस हफ्ते दो स्कूलों में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर गोलीबारी का समर्थन किया और ऐसे पोस्ट किए, जिनसे अपराध और अपराधियों को बढ़ावा मिला। मंगलवार और बुधवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में दो स्कूलों में फायरिंग की घटनाएं हुईं। बुधवार को कहरामनमाराश के आयसेर चालिक सेकेंडरी स्कूल में हुए हमले में 8 छात्रों और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 13 लोग…

Read More

शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिलों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने यह समझाया कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा की सीटें 543 से 850 कैसे होंगी। दरअसल, चर्चा के दौरान विपक्ष आरोप लगा रहा था कि परिसीमन से उत्तरी राज्यों को फायदा होगा, जबकि दशकों से जनसंख्या वृद्धि में अंतर की वजह से दक्षिणी राज्य पीछे रह जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि ये बिल महिला आरक्षण के लिए नहीं बल्कि यह चोर दरवाजे से परिसीमन…

Read More

स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह

नई दिल्ली। इसरो की इंडियन स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस रिपोर्ट-2025 के मुताबिक, पिछले साल भारत को अपने सैटेलाइट्स को सुरक्षित रखने के लिए बहुत सतर्कता बरतनी पड़ी। 2025 में इसरो के सैटेलाइट्स के लिए करीब डेढ़ लाख से ज्यादा अलर्ट जारी हुए। ये अलर्ट अमेरिकी स्पेस कमांड से मिले, जिनका विश्लेषण भारतीय वैज्ञानिकों ने अधिक सटीक आॅर्बिटल डेटा के साथ किया। ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि लो-अर्थ आॅर्बिट अब खतरनाक रूप से भीड़भाड़ वाला हो चुका है। अंतरिक्ष में मलबे के टकराने के खतरों से बचने के लिए इसरो…

Read More

लश्कर के को-फाउंडर आमिर हमजा पर फायरिंग अस्पताल में भर्ती

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर उन पर फायरिंग की। हमला किसने और क्यों किया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। यह एक साल से भी कम समय में दूसरा मौका है, जब हमजा पर हमला हुआ है। इससे पहले पिछले साल…

Read More

अक्षय तृतीया पर बन रहा महासंयोग, ‘सर्वार्थ सिद्धि योग

उज्जैन।   अक्षय तृतीया का पर्व भारतीय संस्कृति में अटूट फल देने वाला माना जाता है। वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष की अक्षय तृतीया बेहद खास है क्योंकि इस दिन ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं और उनका फल कभी समाप्त नहीं होता। इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशियों में होते हैं, जो सफलता और समृद्धि का मार्ग खोलते हैं। यह तिथि…

Read More

देवास-बदनावर बायपास पर हादसा, बाइक सवार की मौत

उज्जैन। देवास-बदनावर बायपास पर गुरूवार शाम हादसा हो गया। बाइक सवार की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों से पहचान ग्राम खवासा पेटलावद झाबुआ के रूप में हुई है। परिजनों के आने पर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवास-बदनावर बायपास मार्ग पर बाइक सवार की ट्रेक्टर-ट्राली से टकराकर गंभीर घायल होने की खबर 108 एम्बुलेंस को मिली तो पायलेट महेश अहिरवार और ईएमटी मुकेश वाघेला मौके पर पहुंचे। बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। जिसे चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने…

Read More

मुंह से फाड़ा कीटनाशक पाऊच, युवती की मौत

उज्जैन। ग्राम घट्टिया की रहने वाली युवती को बुधवार-गुरूवार रात परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई और उपचार के लिये भर्ती किया। युवती की गुरूवार दोपहर को मौत हो गई। चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश सारोठिया ने बताया कि घट्टिया की रहने वाली अंजली पिता भगवान सोलंकी 18 वर्ष की आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना पर मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि परिवार फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता…

Read More