सोमवती अमावस्या आज: पुलिस अधीक्षक पहुंचे रामघाट

उज्जैन। धार्मिक नगरी में आज सोमवती अमावस्या का नहान करने देशभर से श्रद्धालु मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के रामघाट स्थित सोमकुंड पहुंचेगें। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए रविवार को एसपी रामघाट और सोमकुंड का जायजा लिया।
सोमवती अमावस्या और शनिचरी अमावस्या का धार्मिकग्रंथों में विशेष उल्लेख है। बाबा महाकाल की नगरी में दोनों अमावस्या का नहान महत्वपूर्ण माना गया है। आज सोमवती अमावस्या होने पर रविवार से ही श्रद्धालुओं का धार्मिक नगरी में पहुंचा शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा शाम को क्षिप्रा नदी के रामघाट पहुंचे और सोमकुंड का निरीक्षण किया। उन्होने घाटों पर श्रद्धालुओं के नहान, दर्शन और आवागनम को  लेकर महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल को दिशा निर्देश जारी किये। यहीं नहीं सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन के साथ आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ड्युटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार, निगरानी और सहायता के निर्देश जारी किये। रात में ही श्रद्धालुओं का रामघाट पहुंचना शुरू हो गया था। सोमकुंड पर फव्वारा स्नान की व्यवस्था की गई है।
पुराने शहर में जाम के हालत
शनिवार-रविवार का अवकाश होने पर देशभर से श्रद्धालु महाकाल मंदिर के दर्शन के लिये उज्जैन पहुंचे है। वहीं आज सोमवती अमावस्या होने पर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर प्रदेशभर के अंचलों से श्रद्धालुओं का पहुंचा एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। जिसके चलते रविवार शाम पुराने शहर के अधिकांश मार्गो पर जाम के हालत बने हुये थे। सिंहस्थ निर्माण कार्यो के चलते महाकाल मंदिर और रामघाट जाने वाले मार्गो पर काफी भीड़ दिखाई दे रही थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment