उज्जैन। कुछ माह से बदमाश नाबालिग का पीछा कर रहा था। 2 दिन पहले उसने नाबालिग को धमकाया और शादी करने का दबाव बनाया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बदमाश चाकू के साथ गिरफ्त में आया है।
तराना थाना एसआई हरिराम अंगोरिया ने बताया कि 11 जून को कस्बे में रहने वाली नाबालिग ने परिजनों के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ महिनों से बजरंग कालोनी में रहने वाला कुंदन पिता प्रेमगिरी उसका पीछा कर रहा था। आज रास्ता रोका शादी करने का दबाव बनाने लगा और कहा कि कहीं ओर शादी की तो जान से मार दूंगा। मामला नाबालिग से जुड़ा और गंभीर होने पर तत्काल धारा 78 (1), 351 (3) बीएनएस और 11/12 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी कुंदन की तलाश शुरू की गई। जिसे शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। एसआई अंगोरिया के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट और आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज होना सामने आये है। फिलहाल नाबालिग की शिकायत पर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्त में आया नाबालिग का पीछा करने वाला बदमाश