परिणाम में त्रुटियों का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी, 7 दिन में री-चेकिंग का आश्वासन ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में एनएसयूआई ने देवी अहिल्या बाई विश्व विद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके चलते छात्रों ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर परिणाम में हुई त्रुटियों को तत्काल सुधारने की मांग की है। एनएसयूआई का आरोप है कि घोषित परीक्षा परिणाम में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। संगठन ने यह भी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में अमेरिका के 140 सैनिक घायल, 7 की मौत
इजराइल में कई जगह बमबारी, ईरान में अब तक 8000 घरों पर हमला ब्रह्मास्त्र तेल अवीव अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। इस युद्ध में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं, जबकि 7 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। उधर ईरान का कहना है कि उसके देश में हुए हमलों में करीब 8000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के मुताबिक देश में करीब 9600 सिविलियन…
Read Moreयूपी में अचानक धुंध, 2 हादसों में 6 गाड़ियां भिड़ीं
ब्रह्मास्त्र कानपुर यूपी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 38डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के 15 शहरों में धुंध छाई रही। लगातार दूसरे दिन धुंध देखने को मिली। प्रयागराज में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 30 मीटर तक रह गई। बरेली में भी विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। धुंध के चलते दो सड़क हादसे में 6 गाड़ियां भिड़ गईं। शाहजहांपुर में हाईवे पर बस की अर्टिगा कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत…
Read Moreयूपी में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, लखनऊ में झड़प, 3-3 सिलेंडर लेकर पहुंचे लोग
ब्रह्मास्त्र लखनऊ यूपी में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई शहरों में बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद सिलेंडर नहीं मिल रहे। गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगने लगी हैं। लखनऊ की लालबाग एजेंसी में ग्राहक की पासबुक फाड़ने पर काफी देर तक हंगामा हुआ। कई लोग 3-3 सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच गए। गोरखपुर में एजेंसी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों ने कहा- 2-3 दिन से लाइन लगा रहे हैं। ऐसा लग रहा कि 15-20 साल पहले जैसे हालात…
Read Moreजासूसी में गिरफ्तार नौसैनिक की 22 दिन पहले हुई शादी
ब्रह्मास्त्र आगरा यूपी एटीएस ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय नौसेना में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने आईएसआई एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई है। लांस नायक ने अपने बैंक खाते से आईएसआई एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। एटीएस ने आरोपी को आगरा के कागारौल थाने के गांव चीतपुर से दबोचा है। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई…
Read More16,450 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे मोदी
चेन्नई/तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एनार्कुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम केरल पहुंचने पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद, दोपबर में एक और प्रोग्राम में, अलग-अलग डेवलपमेंट जनता को सौपेंगे। ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और दूसरे सेक्टर से जुड़े हैं। इसके बाद, दोपहर करीब 2:15 बजे, मोदी केरल के एनार्कुलम में होने वाली…
Read Moreअमेरिका-ईरान युद्ध के बीच एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब आम यात्रियों की जेब पर भी पड़ने लगा है। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण जेट ईंधन की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा है। इस निर्णय के बाद आने वाले…
Read Moreअब ई-ऑफिस सिस्टम का ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार, कलेक्टर को निर्देश जारी किए जाएंगे
उज्जैन। अब सरकार अपने ई-ऑफिस सिस्टम का ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार करने जा रही है। इसके लिए अब तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जल्द ही ई-ऑफिस सिस्टम के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तहसील और ब्लॉक स्तर के सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने के संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि…
Read Moreशिप्रा नदी की रामघाट दत्त खड़ा वाली छोटी रपट पर लापरवाही का नजारा आधे हिस्से में रेलिंग नहीं. लोग बेहिचक पुलिया से कर रहे हैं आना-जाना.. लोगों की जान जोखिम में कोई मोबाइल से सेल्फी ले रहा तो कोई पुलिया के किनारे बैठकर पानी से खेल रहा जरा सी चूक में जा सकती है जान…
उज्जैन। शिप्रा नदी पर आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। लेकिन उसके बाद भी यहां पर सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। शिप्रा नदी के रामघाट से दत्त अखाड़ा तरफ जाने वाली छोटी रपट की पुलिया के अधिकांश हिस्से में रेलिंग नहीं लगी है। ऐसे में लोग इस पुलिया से बेहिचक आना-जाना तो कर ही रहे हैं साथ ही किनारे खड़े होकर मोबाइल से फोटो ले रहे हैं। ऐसे में जरा सी चूक की वजह से लोगों की जान भी जा सकती है। उसके बाद…
Read Moreपत्नी पुलिस के साथ लौटी तो फंदे पर मिला पति
उज्जैन। शराबी पति द्वारा की गई मारपीट की शिकायत करने पत्नी थाने पहुंच गई। डर कर पति ने दरवाजा बंद किया और फांसी लगा ली। पत्नी थाने से पुलिस के साथ लौटी तो पति फंदे पर लटका मिला। चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजयनगर में रहने वाला राहुल पिता राजेश तिवारी हम्माली करता था और शराब पीने का आदी थी। सोमवार रात नशा कर लौटा तो पत्नी कोमल के साथ बच्चों से मारपीट करने लगा। आये दिन मारपीट करने से परेशान पत्नी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। जहां से डायल…
Read More