अहाते का वीडियो बनाने पहुंचीं महिलाओं के साथ मारपीट: शराबियों के जमावड़े से रहवासी परेशान

इंदौर। खजराना  में स्थित  शराब दुकान के अवैध अहाते को लेकर एक बिल्डिंग में रहने वाली महिलाएं शनिवार रात सड़क पर उतर आईं। महिलाएं अवैध अहाते का वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान अहाते से जुड़े कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें रवाना कर दिया।बंगाली चौराहे पर शराब दुकान के पास अवैध अहाता संचालित होने का आरोप है। इसके समीप किशकिंधा अपार्टमेंट स्थित है, जहां करीब 24 परिवार रहते हैं। अपार्टमेंट की कुछ महिलाएं वीडियो बनाते हुए अहाते में पहुंचीं और अवैध कब्जे का आरोप लगाया।महिलाओं का कहना है कि यहां सड़क पर शराबियों द्वारा वाहन खड़े किए जाने और जमावड़ा लगाने के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। उनका यह भी कहना है कि पहले यहां छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।महिलाओं के अनुसार, इस दौरान दुकान के कर्मचारियों ने वीडियो बना रहीं कविता रोकड़े का मोबाइल छीन लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। रात में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment