रतलाम । स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सर्राफा बाजार (चांदनी चौक) में डकैती डालने की तैयारी कर रहे हथियारबंद खुंखार अंतर्राज्यीय गैंग के 6 डकैत पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने बेहद सनसनीखेज योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर घातक हथियारों से लैस पारदी गैंग के बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक आरोपी बुरहानपुर की बड़ी डकैती में फरार चल रहा था, जिस पर इनाम भी घोषित था। अंधेरे का फायदा उठाकर गैंग को रेकी कराने वाला रतलाम का स्थानीय आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि उंकाला रोड पर पंचपीर दरगाह (नई ईदगाह) के पास 6-7 संदिग्ध लोग धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और चांदनी चौक सर्राफा बाजार की किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जादौन के नेतृत्व में तत्काल तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने रात के अंधेरे में घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 6 शातिर बदमाशों को दबोच लिया।घातक हथियार बरामद-पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में डकैती और शटर काटने में इस्तेमाल होने वाले एक लोहे की धारदार तलवार और एक फालिया, एक लोहे की रॉडनुमा गुप्ती और एक टॉमी, एक लकड़ी का डंडा, एक काले रंग का बैग जिसमें हाइड्रोलिक कटर, गुलेल, पाने और पेचकस जैसे औजार व हथियार जब्त किए हैं।ICJS से खुला आपराधिक रिकॉर्ड-
पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 458/2026, धारा 310(4), 310(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जब पुलिस ने आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से इन आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला, तो इनके खिलाफ मप्र और यूपी के विभिन्न जिलों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज पाए गए। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तारी और स्थाई वारंट लंबित हैं।ये हैं दबोचे गए वारदात से पहले-कैलाश पिता सुखदेव मोंगिया (56 वर्ष), निवासी- मुंडरा, जिला अशोकनगर (पूर्व में एनडीपीएस, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज)मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह पिता गुलाबसिंह मोंगिया (60 वर्ष), निवासी- गुलगांव, जिला रायसेन (डकैती की तैयारी का आरोपी)।
नामेश उर्फ सोल्जर पिता मेहरसिंह मोंगिया (20 वर्ष), निवासी- गुलगांव, जिला रायसेन (आबकारी व बीएनएस के मामले दर्ज)।
प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंह मोंगिया (27 वर्ष), निवासी- गुलगांव, जिला रायसेन (नेपानगर बुरहानपुर की बड़ी डकैती का फरार इनामी आरोपी)निखिल पिता सुजीत मोंगिया (19 वर्ष), निवासी- बिरलाग्राम नागदा, जिला उज्जैन (मूल निवासी गुना)
वजूद उर्फ अंगद पिता संटिया मोंगिया (29 वर्ष), निवासी- रतवास चक, जिला अशोकनगररैकी करवाकर फरार हुआ आरोपी-
दिनेश हांडा पिता बने सिंह हांडा, निवासी- बजरंग नगर, रतलाम । यह आरोपी स्थानीय स्तर पर सर्राफा बाजार की रेकी कर रहा था, जिसकी तलाश जारी है।इनका रहा सराहनीय कार्य-डकैती की योजना को नाकाम करने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह कनेश, विजय सिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक हेमंत परमार, मुकेश सिंह चौहान, विजय मीणा, आरक्षक दीपक मकवाना, ललित वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखन सिंह, वीरेंद्र सोनी और लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस) की सराहनीय भूमिका रही।