सुसनेर। कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोमवार को तुलाई में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि मंडी के तोल कांटे पर उनकी फसल की तुलाई सही तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए मंडी बंद भी करा दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। किसानों की शिकायत के बाद सोयत से एक टन के काटे मंगवाकर तोल…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
रमजान के मुबारक महीने में नगर के अलीम हजरात का सम्मान
सुसनेर। रमजान के पवित्र और बरकतों भरे महीने में नगर में अलीम हजरात के सम्मान का एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नियामत भाई के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें नगर के विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से आए अलीम हजरात का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जामा मस्जिद, विलायती मस्जिद, खटला मस्जिद, एमईएस मस्जिद, मोहल्ला बावड़ी मस्जिद, कलंदरी मस्जिद, मदरसा अशरफुल उलूम, उमर बिन खत्ताब मस्जिद, कॉलोनी मस्जिद, मक्का मदरसा…
Read Moreनगर पालिका खाचरौद का 102 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास
खाचरौद। को नगर पालिका के विशेष सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा की अध्यक्षता में किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि परिषद के विशेष सम्मेलन में बजट सवार्नुमति से स्वीकृत किया गया। सदन में बजट सभापति श्रीमती पूजा जितेन्द्र पांचाल एवं लेखा प्रभारी संदीप सेन ने प्रस्तुत किया। इस वर्ष नगर पालिका द्वारा कुल 102 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। जिसमे 30 लाख की संचित निधि का भी प्रावधान किया गया है। बजट…
Read Moreमोनालिसा के फिल्म डायरेक्टर बोले- मेरी हालत भी राजपाल यादव जैसी होगी
फिल्म रिलीज कैसे करूं, मेरी हीरोइन का ही धर्मांतरण हो गया कुंभ गर्ल के नाम से मशहूर हुई मोनालिसा पर ही ये डायलॉग फिल्माया गया है। द डायरी आॅफ मणिपुर फिल्म के इस टीजर डायलॉग की तरह ही मोनालिसा की जिंदगी में अब तूफान आ गया है। ये तूफान उसी की मर्जी से आया है। दरअसल, मोनालिसा ने फरमान खान नाम के युवक से केरलम प्रदेश में दो दिन पहले शादी कर ली है। इससे न सिर्फ महेश्वर निवासी उनके पिता जय सिंह भोंसले नाराज हैं, बल्कि द डायरी आॅफ…
Read Moreआरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी की
पत्नी श्वेता पुंडीर कंटेंट क्रिएटर, क्रिकेटर पर पिछले साल रेप के 2 केस दर्ज हुए थे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर नहीं है। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87…
Read Moreकस्टमर बनकर पुलिस ने हथियार तस्कर को पकड़ा, 6 देसी पिस्टल और 4 कारतूस जब्त
इंटरनेट कॉलिंग से करता था हथियारों का सौदा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने राजवीर नाम के तस्कर को 6 देसी पिस्टलों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने कस्टमर बनकर उससे संपर्क किया। बताया जाता है कि आरोपी बात करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। वह इंटरनेट कॉलिंग और मैसेज से ही कस्टमर से बात करता था। इसके लिए वह वीडियो और फोटो भेजता था। अभी पुलिस सिकलीगर और ऐसे लोगों की जानकारी निकाल रही है, जिन्हें राजवीर हथियार उपलब्ध कराता था। डीसीपी आनंद कलादगी की…
Read Moreपाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक
400 लोगों की मौत, 250 घायल, तालिबान का आरोप- पाक ने नशा मुक्ति सेंटर पर बम गिराए ब्रह्मास्त्र काबुल पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी…
Read Moreमार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड टीचर से ठगे 1.57 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र कानपुर फेसबुक, इंस्टाग्राम के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग बनकर शातिरों ने कानपुर के रिटायर्ड टीचर से 1.57 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताते हुए उनसे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया और कानपुर में स्कूल का बिजनेस करने का झांसा देकर 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक विभिन्न खातों में रकम जमा कराई। मार्क जुकरबर्ग के बाद अमेरिकी गायक जॉर्श टर्नर और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क का सहयोगी बताकर ठगों ने संपर्क किया। रिटायर्ड टीचर ने रुपए वापस मांगे…
Read Moreराज्यसभा चुनाव-एनडीए की 37 में से 22 सीटों पर जीत
10 सीटों का फायदा, विपक्ष को 10 का नुकसान, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग ब्रह्मास्त्र पटना 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं। इन 37 सीटों में से 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। तीन राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 11 सीटों पर…
Read Moreइराक में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक
इजराइल की तेहरान पर एयस्ट्राइक, एलपीजी और क्रूड आॅयल लेकर आज भारत पहुंचेंगे दो जहाज ब्रह्मास्त्र बगदाद इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया है। हमले से करीब छह घंटे पहले ही दूतावास ने इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की थी। इसी बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान के उत्तरी इलाके में कई जोरदार धमाकों की आवाज…
Read More