शासकीय पी. जी. महाविद्यालय बड़नगर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

बड़नगर। शासकीय पी. जी. महाविद्यालय मैं शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 01 जुलाई को सफलतापूर्वक किया गया । नेशनल टास्क फोर्स के तत्वावधान में , कार्यक्रम का विषय विद्यार्थी का मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता, काबरा हास्पिटल के वरिष्ट चिकित्सक डॉ. नितिन मेहता एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सूनील कुमार उदीवाद द्वारा की गई। कार्यक्रम में डॉ. मेहता ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर बल दिया एवं जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाया तथा तनाव प्रबंधन के सुझाव दिए । महाविद्यालय के प्राचार्य उदीवाल जी ने विद्यार्थियों का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के सफल विद्यारंभ का आश्वाशन दिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कॉलेज में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम के बारे में सूचना दी । महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डाँ. किरण मण्डलोई मैडम ने अपने उद्?बोधन में विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में रखने वाली सावधानियों के बारे में प्रेरणा दी । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नेहा डोडिया , अध्यक्ष विज्ञान संकाय ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से सहभागिता की एवं सभी महाविद्यालयीन शिक्षक एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment