नीमच – जिले के मनासा क्षेत्र के नलखेड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई l वही एक युवा गंभीर घायल हो गया गुरुवार दोपहर मनासा से नलखेड़ा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई l नीमच आरटीओ में रजिस्टर्ड कार एमपी 44 जेड बी 8330 की टक्कर से एक्टिवा गाड़ी पर सवार पिता पुत्र दुर्घटनाग्रस्त हो गए l इस भीषण दुर्घटना मे नलखेड़ा के वासुदेव जी मोड़ ब्राह्मण की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की जानकारी मिली है lवहीं उनके पुत्र उर्फ अशोक मोड़ उर्फ़ बबलू गंभीर घायल हैँ l सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से मृतक का शव तथा घायल को शासकीय अस्पताल पहुंचाया तथा दुर्घटना के कर्म की जांच कर रही है l वासुदेव जी के दुर्घटना में निधन की सूचना पत्र परिजनों एवं गांव में शोक व्याप्त हो गया है l
मनासा- नलखेड़ा मार्ग पर कार बाइक भिड़ंत में एक की मौत एक घायल