उज्जैन।जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गावडी लोधा में तेज बारिश के दौरान पुलिया पार करते समय बहे ग्राम पंचायत सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगिरा (35) का शव लगभग 36 घंटे बाद शनिवार सुबह चंबल नदी से बरामद किया गया। उनका शव घटनास्थल से करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर मिला।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे सूर्यप्रकाश सिंह अपने गांव के कृष्णपाल सिंह के साथ उज्जैन से लौट रहे थे। गावडी लोधा के नाले पर बनी पुरानी पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव था।कृष्णपाल सिंह…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
झांसा देकर छात्र से की ठगी: युवती ने किया कॉल, कहा- नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गए
इंदौर। एक छात्र के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उससे अलग-अलग बहानों से करीब 44 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। मामले में एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नेहरूनगर निवासी राजेश पाटीदार ने शिकायत में बताया कि 17 जून को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम अनुष्का बताया और कहा कि जॉब के लिए किया उसका आवेदन चयनित हो गया है।उसने कुछ…
Read Moreहाउसिंग सोसायटी में 4.6 करोड़ की हेराफेरी:ED की जांच तेज, जमीन बेचकर फंड गबन का आरोप
इंदौर। चर्चित हाउसिंग सोसायटी में करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। करीब 4.64 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं और जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने आरोपी श्रीकांत घंटे, सुभाष चंद्र दुबे, राकेश जैन, अंतिम जोशी और आनंद शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशेष न्यायालय, इंदौर में चालान पेश किया है। मामले में कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।यह मामला इंदौर के एमजी रोड थाने में…
Read Moreखामेनेई की विदाई में लाखों पहुंचे: बदला-बदला के नारे लगाए; – ईरान को 1 हफ्ते की छुट्टी दी-ट्रम्प
तेहरान।ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने के लिए शनिवार को लाखों लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में जुटे हैं। शिया परंपरा के मुताबिक काले कपड़े पहने लोग छाती पीटकर मातम मनाते दिखे। इस दौरान लोगों ने ‘खून बहेगा’, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘बदला, बदला’ जैसे नारे भी लगाए।तेहरान में 3 जुलाई से खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शुरू हो गई हैं जो 9 जुलाई तक चलेगी। कल शुक्रवार को कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि रूस, चीन, भारत…
Read Moreसरकार ने 23 नए आतंकी घोषित किए:17 पाकिस्तान के; 6 -कश्मीर के निवासी; लिस्ट में 80 नाम
नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने शनिवार को 23 लोगों को आतंकी घोषित किया है। सरकार का कहना है कि ये सभी जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT), द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और जमात-उद-दावा (JuD) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं।सरकार के मुताबिक ये लोग आतंकियों की भर्ती, भारत में घुसपैठ, आतंकी हमलों की साजिश, आतंक के लिए पैसे जुटाने, हथियार पहुंचाने और अन्य मदद करने में शामिल रहे हैं।घोषित 23 आतंकियों में 6 जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी हैं, जबकि 17 पाकिस्तान के रहने वाले हैं। इनमें 7 पीओके (पाकिस्तान के कब्जे…
Read Moreराममंदिर चोरी- आरोपी राव को फ्लाइट में देखकर भड़के लोग:‘ ट्रस्ट ने जारी किया बैठक का एजेंडा
अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी गोपाल राव को फ्लाइट में देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने ‘चंदा चोर’ और ‘चढ़ावा चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। फ्लाइट की केबिन क्रू ने यात्रियों को समझाया।मामला 2 जुलाई का है। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव सुबह 7:05 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E0231 से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए थे, तभी यह वाकया हुआ। , मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार को 6 जुलाई को होने वाली बैठक का एजेंडा जारी किया है। इसमें ट्रस्ट के…
Read MoreTMC हेडक्वार्टर पर बागी गुट का कब्जा:; एक दिन पहले किया था पार्टी सिंबल पर दावा
कोलकाता।तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में गुट ने दफ्तर के ताले बदल दिए और नए पोस्टर लगाए। नए पोस्टर्स में ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं थी। हालांकि, अंदर लगी उनकी तस्वीर और कटआउट को नहीं हटाया गया।ऋतब्रत बनर्जी ने समर्थकों-नेताओं के साथ मुख्यालय में बैठक कर खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बताया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का काम यहीं से चलेगा। एक दिन पहले गुरुवार को उनके गुट ने चुनाव आयोग में पार्टी…
Read Moreखामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू:भारतीय धर्मगुरुओं ने श्रद्धांजलि दी, पाकिस्तानी आर्मी चीफ पहुंचे
तेल अवीव/तेहरान।ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है। ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज शाम से रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन विदेशी मेहमानों ने पहले ही पहुंचकर उन्हें श्रद्दांजलि देना शुरू कर दिया।तेहरान के मोसल्ला परिसर में अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत रखे गए हैं। भारतीय धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गए…
Read Moreबच्चे ने 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, : पिकअप ट्रक चला रहा था, 10 किमी बाद कंट्रोल खोया
मुकदाहन।थाईलैंड के मुकदाहन शहर में गुरुवार को एक बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचल दिया। जिसमें कम से कम 10 भिक्षुओं की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल है।पुलिस के मुताबिक, 11 साल का एक लड़का अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना इजाजत लेकर निकला था। करीब 10 किलोमीटर चलाने के बाद उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और तीर्थयात्रा पर निकले भिक्षुओं के जुलूस में जा घुसा।यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुआ। भिक्षुओं का समूह सड़क किनारे एक…
Read Moreचलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन: इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को खतरा नहीं
नई दिल्ली।दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बने 3 एप को सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं। ये एप BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन हैं। आईटी मंत्रालय ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। हालांकि, ये एप प्ले स्टोर पर अब भी मौजूद हैं।हाल ही में शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग इन एप से ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को बंद कर चलते ई-रिक्शा को रोक देते थे। इससे चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। इन घटनाओं के वीडियो भी…
Read More