उज्जैन।जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गावडी लोधा में तेज बारिश के दौरान पुलिया पार करते समय बहे ग्राम पंचायत सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगिरा (35) का शव लगभग 36 घंटे बाद शनिवार सुबह चंबल नदी से बरामद किया गया। उनका शव घटनास्थल से करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर मिला।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे सूर्यप्रकाश सिंह अपने गांव के कृष्णपाल सिंह के साथ उज्जैन से लौट रहे थे। गावडी लोधा के नाले पर बनी पुरानी पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव था।कृष्णपाल सिंह खतरे को भांपते हुए बाइक से उतर गए, लेकिन सूर्यप्रकाश सिंह ने बाइक निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वे बाइक समेत तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला सहा. सचिव का शव चंबल नदी से बरामद: पुलिया पार करते बहे थे