इंदौर। एक छात्र के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उससे अलग-अलग बहानों से करीब 44 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। मामले में एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नेहरूनगर निवासी राजेश पाटीदार ने शिकायत में बताया कि 17 जून को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम अनुष्का बताया और कहा कि जॉब के लिए किया उसका आवेदन चयनित हो गया है।उसने कुछ व्यक्तिगत जानकारी और फील्ड संबंधी विवरण मांगा। इसके बाद बताया कि डेटा एंट्री की नौकरी के लिए उसका चयन हुआ है और जल्द ही टेलीफोनिक इंटरव्यू होगा। इस दौरान एक रेफरेंस आईडी भी मांगी गई।
झांसा देकर छात्र से की ठगी: युवती ने किया कॉल, कहा- नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गए