श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी यज्ञ अनुष्ठान

  सुसनेर। नगर में फूल माली समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ जारी है। महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला मालीपुरा स्थित धर्मशाला में प्रतिदिन वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों सहित नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन धर्मशाला पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत यज्ञशाला में सुबह से ही पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम प्रारंभ…

Read More

अज्ञात वाहन ने टक्कर से युवक हुआ गंभीर घायल

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के समीप सुठालिया रोड पर स्थित धनियाखेड़ी निवासी राहुल पिता अमृतलाल जाटव को पीछे से एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, घनश्याम शाक्यवार ने घायल युवक राहुल जाटव को आॅटो में बैठ कर तत्काल सिविल अस्पताल ब्यावर पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा।

Read More

स्टॉफ नर्स ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, सुई टूटकर कमर के अंदर रह गई

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के सिविल अस्पताल ब्यावरा में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल है। बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाओं के चलते मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक स्टाफ नर्स की लापरवाही का हैरतअंगेज कारनामा उस वक्त सामने आया जब स्टॉफ नर्स ने अस्पताल में भर्ती बोरखेड़ा जागीर निवासी मरीज भिलाला को ऐसा इंजेक्शन लगाया कि इंजेक्शन की नीडल (सुई) मरीज की कमर के अंदर ही टूट कर रह गई, स्टाफ नर्स की लापरवाही को देखते हुए नाराज परिजन जब आक्रोशित हुए तो नर्स ने…

Read More

पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान गरुड़ गोपाल जी विग्रह की वर्षगांठ

महिदपुर। पोरवाल समाज द्वारा भगवान गरुड़ गोपाल जी विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वर्षगांठ समारोह पूर्वक हर्षोल्लाह से मनाई गई । इस अवसर पर प्रात: काल पंडित अंकित रावल के आचार्यत्व में जवाहर मार्ग स्थित गरुड़ गोपाल मंदिर में भगवान की मूर्ति का अभिषेक, पूजन कर मूर्तियों का आकर्षक श्रंगार किया गया । कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार श्रीमती इंदुबाला डॉ. रामचंद्र गुप्ता परिवार के निवास स्थान तिलक पथ दर्जी बाखल से बैंड बाजो के साथ चल समारोह निकाला गया । जगह जगह समाज जनों द्वारा भगवान लड्डू गोपाल जी…

Read More

चिंतामण क्षेत्र में आधी रात को पारदी डेरो पर दबिश

उज्जैन। संपत्ति संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस द्वारा जिले में आधी रात को पारदी डेरो पर दबिश दी जा रही है। शनिवार-रविवार रात चिंतामण थाना क्षेत्र के 2 डेरो पर दबिश दी गई और 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। चिंतामण गणेश थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में आधी रात को ग्राम कंडारिया और पारदी खेड़ा में पारदी डेरो पर दबिश दी गई थी। जहां से 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और…

Read More

बालिका से अधेड़ ने किया दुराचार का प्रयास -हिरासत में आरोपी, आज कोर्ट में करेंगे पेश

उज्जैन। 13 साल की बालिका के साथ अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। बालिका बचकर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को घटनाक्रम बताया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कुछ देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जिसके खिलाफ पास्को एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली 13 साल की बालिका परिजनों के साथ रविवार सुबह थाने पहुंची थी और बताया कि उसके साथ नासिर खान द्वारा घर बुलाकर अश्लील हरकते…

Read More

म.प्र. अधिवक्ता परिषद चुनाव में उज्जैन के चार अभिभाषक -23 सदस्यों के लिये 12 मई को मतदान, प्रदेश के 119 उम्मीदवार मैदान में

उज्जैन। मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद के चुनाव 12 मई को होने जा रहे है। 23 सदस्यों के लिये उज्जैन के चार अभिभाषक मैदान में है। पूरे प्रदेश के  लगभग 87 हजार अभिभाषक चुनाव में मतदान कर 23 सदस्यों को चुनेगे। पांच साल में एक बार होने वाले म. प्र. अधिवक्ता परिषद चुनाव में इस बार 23 सदस्यों के लिये प्रदेशभर से 119 उम्मीदवार मैदान में है। उज्जैन से अभिभाषक सुरेन्द्र चतुर्वेदी, आशीष उपाध्याय, संदीप मेहता और अतुल रैना भी परिषद में सदस्य पद के लिये चुनाव लड़ रहे है। 12 मई…

Read More

हिरासत में जनसेवा नोबल पॉली क्लीनिक का संचालक -डॉक्टरों की पैनल ने किया बालिका का पोस्टमार्टम, 2 डॉक्टरों की तलाश

उज्जैन। अपेंडिक्स आपेरशन के दौरान जनसेवा नोबल पॉली क्लीनिक में हुई 11 साल की बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने क्लीनिक के संचालक को हिरासत में ले लिया है। रविवार को बालिका का 7 डॉक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि मंछामन कालोनी चौराहा पर जनसेवा नोबल पॉली क्लीनिक में शनिवार शाम अपेंडिक्स आॅपरेशन के दौरान राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम टिल्याखेड़ी में रहने वाली 11 वर्षीय दीपिका पिता मेहरबान डाबी की मौत होने का मामला सामने आया था। मामले…

Read More

दोपहर में रहा जमकर लू का असर, सडकों पर सन्नाटा पसरा तापमान 42.4, फिर भी चमडी पर चिरमिराहट -अगले 2-4 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज

  उज्जैन । तापमान के तेवर 42.4 डिग्री होने पर भी उज्जैन में आम आदमी ने रविवार को अपनी चमडी पर चिरमिराहट महसूस की है। दोपहर में जमकर लू का असर देखा गया है। गर्म हवाओं के थपेडों से बचने के लिए आम आदमी भी घरों में कुलर एवं पंखे की हल्की गर्म हवाएं खाता रहा। पशु भी इस दौरान ठंडे स्थलों पर दुबके रहे। अगले 2-4 दिन में मौसम का मिजाज बदल सकता है। सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। सुबह के समय ही धूप चुभने वाली…

Read More

किसान नेता अशोक जाट के जिला बदर का विरोध में कांग्रेस का 11 मई को होगा बड़ा प्रदर्शन 11 मई को स्विमिंग पूल से कोठी तक पैदल मार्च करेगी कांग्रेस

उज्जैन। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक जाट पर प्रशासन द्वारा की गई जिला बदर की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और डॉ. रवि राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा और द्वेषपूर्ण बताया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध…

Read More