इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ आबादी वाले हिस्से में पहुंचा और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। घटना का वीडियो भी सामने आया है।हमले के बाद तेंदुआ भागते हुए एक मकान के बाथरूम में घुस गया। कुछ देर बाद वह वहां से निकलकर श्रीजी वैली की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।तेंदुए के मूवमेंट जानने सीसीटीवी खंगाले-पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि तेंदुए की मूवमेंट का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास की कॉलोनियों और गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी गई है।
रिहायशी इलाके में तेंदुआ बाइक पर झपट्टा मारा;कॉलोनियों में अलर्ट: वन विभाग कर रहा सर्चिंग