उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बनाई जा रही नाली में गिरने से वृद्धा के साथ सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नाली निर्माण के लिए लगाया गया सरिया वृद्धा का पेट फाड़ कर आर पार हो गया। लोगों ने सरिया काटकर वृद्धा को निकाला। महापौर अस्पताल लेकर पहुंचे। वृद्धा की हालत चिंताजनक बनी हुई है।देसाई नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथ ही नाली का निर्माण किया जा रहा है इस दौरान मक्सी रोड की रहने वाली प्रेमलता हरिया निर्माणाधीन नाली के पास से गुजरने का प्रयास कर रही थी इस दौरान संतुलन…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
हिस्ट्रीशीटर ने चौकीदार पर तानी बंदूक:रिपोर्ट कराने 3 दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहा पीड़ित
इंदौर।इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। देपालपुर क्षेत्र के पास ग्राम धन्नड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विष्णु दुबे उर्फ बमबम पर जमीन की चौकीदारी कर रहे युवक को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।पीड़ित युवराज डाबी निवासी ग्राम मोथला ने बताया कि वह पिछले चार-पांच महीनों से ग्राम धन्नड़ स्थित एक जमीन की चौकीदारी कर रहा है। उसके अनुसार इंदौर का बदमाश विष्णु दुबे उर्फ बमबम…
Read Moreजींस पहनने पर सास ने डांटा:कमरे में जाकर बहू ने लगाई फांसी:दहेज प्रताड़ना के आरोप
इंदौर। द्वारकापुरी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार दोपहर परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतका गौरी (22) पत्नी राहुल, निवासी सूर्यदेव नगर की रहने वाली थी। पति ने दोपहर में बेटी के रोने पर पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन जब पत्नी ने जवाब नहीं दिया तो पति राहुल ने कमरे में जाकर देखा। वहां गौरी फंदे पर…
Read Moreसुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार:, CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
कोलकाता/पटना/लखनऊ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बिहार और यूपी से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो युवक- मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर, जबकि राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया।पुलिस को शक है कि इनमें से एक शार्पशूटर है। जांच में सामने आया कि आरोपियों तक पहुंचने में टोल प्लाजा पर किया गया एक UPI पेमेंट और CCTV फुटेज सबसे बड़ा सुराग बना। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े मोबाइल…
Read Moreराहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की नहीं:सोना न खरीदें जैसी 7 अपीलें नाकामी के सबूत
नई दिल्ली।राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है।X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता…
Read Moreनाबालिग से अश्लील हरकत:हिंदूवादी संगठन ने आरोपी को पुलिस को सौंपा, पॉक्सो में मामला दर्ज
उज्जैन।उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में एक अधेड़ ने नाबालिग (12 वर्षीय लड़की) के साथ छेड़छाड़ की। घटना का पता चलते ही हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामला रविवार का है। आरोपी नासिर खान के घर के पास में रहने वाले नाबालिग बर्तन रखने आरोपी के घर आई थी। उस समय नासिर घर में अकेला था। बच्ची से…
Read Moreकांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, किसान नेता को जिलाबदर करने के खिलाफ प्रदर्शन
उज्जैन।किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक महेश परमार और पुलिस अधिकारियों के बीच भी जमकर बहस हुई।कांग्रेस विधायक महेश परमार, नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया।कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ।…
Read Moreवेल्डिंग के दौरान5 बसों में आग लगी, 4 धमाके हुए मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
इंदौर। नवलखा इलाके में खड़ी 5 बसों में आग लग गई। इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही दो दमकल मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के दौरान 4 धमाके भी सुनाई दिए। ये गैस सिलेंडर फटने के जैसे थे। फिलहाल, इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना नवलखा इलाके में तीन इमली के पास सोमवार सुबह की है। यहां बसें पार्क की जाती हैं।पार्किंग में 20 से…
Read Moreसंत रामपाल के वीडियो प्रवचन सुन रहे समूह के बीच मारपीट,एफआईआर दर्ज
इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खतेड़िया में संत रामपाल के वीडियो प्रवचन को लेकर विवाद हो गया। रविवार को धार्मिक परंपराओं पर की जा रही टिप्पणियों का विरोध करने पहुंचे लोगों और प्रवचन सुन रहे समूह के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक फरियादी ने शिकायत में बताया कि उसके घर के सामने अनिता बाई के मकान के पास खाली जगह पर टेंट लगाकर प्रवचन चल रहा…
Read Moreनेशनल लोक अदालत में कुल 174 प्रकरणों का निराकरण तथा 25,10,500 की रिकवरी
खाचरोद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के निदेर्शानुशार तहसील विधिक सेवा समिति खाचरोद द्वारा न्यायालय परिसर खाचरोद में आज दिनांक 09.05.26 को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रात: 10.50 बजे प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीतूकांता वर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा, शैफाली सिंह व्यवहार न्यायाधीश वर्ग वरिष्ठ खण्ड, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड निर्मला पटेल ने दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर एवं अभिभाषक संघ खाचरोद के अध्यक्ष प्रवीण पंड्या, अभिभाषक विद्युत मंडल कनिष्ठ यंत्री संजय मालवीय, शशिरंजन, सौरभ…
Read More