चौहान को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बडौद। _ भाजपा मंडल बडौद के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं महामंत्री शंकरसिंह चौहान(नारेला) को हंसमुख एवम मिलनसार छवि वाले व्यक्तित्व से प्रसन्न होकर क्षेत्रिय विधायक मधु गहलोत ने शंकरसिंह चौहान (नारेला )को बडौद का प्रशासनिक कार्य हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति से बडौद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का वातावरण है।चौहान को विधायक प्रतिनिधि बनने पर जगह जगह स्वागत किया गया। किसान मोर्चा मंडल बडौद के मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह राजपूत के द्वारा आगर रोड स्थित बालाजी स्टील फर्नीचर के प्रतिष्ठान पर तिलक निकालकर, साफा बांध ,मिठाई खिलाकर एवम पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री उमरावसिंह, कालूसिंह,मंडल उपाध्यक्ष गोविंदसिंह , शंकर सिंह सरपंच कुबडिया खेड़ी,वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिनारायण शर्मा,रतनलाल परमार, मंडल उपाध्यक्ष नारायण जायसवाल,मनोहर सिलोरिया , जगदीश चंदाचोरिया, शिवनारायण विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, कमलसिंह खजूरी सहित कार्यकर्ता द्वारा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और आपके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment