तेल अवीव/तेहरान।ईरान ने बताया है कि उसने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक, हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। इन हमलों के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।इससे पहले अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। इन…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:; सांसद रंधावा, MLA राणा-प्रगट के भी बोल बदले
लुधियाना/चंडीगढ़।पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA प्रगट सिंह के बोल बदल गए हैं। चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। रंधावा का कहना है कि सारी पंजाब कांग्रेस एकजुट है।…
Read Moreबाढ़ में 3 हजार LPG सिलेंडर बहे:एमपी में युवक नदी में बहा; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, मकान गिरा
भोपाल/जयपुर।महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सिलेंडर बहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं सिलेंडर मिले तो उसे न छुएं और न ही घर ले जाएं। मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नालूपानी और…
Read Moreखाद्य विभाग ने पनीर सप्लाई से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा
उज्जैन में खाद्य विभाग ने पनीर सप्लाई से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा, जो एक डेयरी से पनीर लाकर दूसरी डेयरी के नाम का बिल होटल संचालकों को दे रहा था। टीम ने पनीर के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और मामले की सूचना पुलिस को भी दी जा रही है।जानकारी के अनुसार अतुल नामक युवक रोज की तरह महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित चौबीस खंभा माता मंदिर के पीछे संचालित सतयुग इन होटल में पनीर की…
Read Moreखुसूर-फुसूर मात्र दस्तावेजों तक न सिमटें…
खुसूर-फुसूर मात्र दस्तावेजों तक न सिमटें… एक बार फिर से शिक्षा दान स्थलों पर घंटियां बजना शुरू हो गई है। इसके साथ ही नन्हे मुन्नों का शिक्षास्थल के निजी परिवहन वाहनों से आवागमन का सिलसिला ग्रामीण से लेकर शहर की संस्था तक में शुरू हो चुका है। परिवहन के वाहनों के संचालन के लिए अन्यानेक नियम एवं कानून हैं उसके साथ ही समय –समय पर प्रदेश स्तर पर भी सरक्यूलर एवं नियम लागू किए गए हैं। हाल ही में कुछ दिनों पूर्व जिला मुख्यालय के उत्तर छोर की तहसील अंतर्गत…
Read Moreनागदा में स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर के परिसर तक चंबल नदी का पानी पहुंच गया,
उज्जैन जिले के नागदा में हुई तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसे पानी की वजह से शहर की कई मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। मंगलवार और बुधवार को बारिश से जलभराव के चलते कई इलाकों में यातायात थम गया और बिजली सप्लाई पर भी इसका बुरा असर पड़ा।नागदा में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है और शहर में अब तक 12 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि…
Read Moreमहाकाल मंदिर के आसपास स्थित होटलों में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के फायर अधिकारी के साथ मारपीट
उज्जैन/ महाकाल मंदिर के आसपास स्थित होटलों में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के फायर अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। होटल में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच करने पहुंचे प्रभारी फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के साथ होटल संचालक के बेटे विकास अरोन्या ने कथित तौर पर मारपीट की।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अधिकारी को एक के बाद एक थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने समेत चार धाराओं में मामला…
Read Moreबीते 24 घंटे में धार में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश
उज्जैन प्रदेश में बीते 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश धार में दर्ज की गई। राजगढ़ और रतलाम में 2.2 इंच, शिवपुरी और खजुराहो में 2 इंच, टीकमगढ़ में 1.6 इंच, खरगोन में 1.5 इंच तथा उज्जैन, भोपाल और दतिया में 1.4 इंच बारिश हुई। इसके अलावा नौगांव, खंडवा, रायसेन, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, बालाघाट, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, श्योपुर, नर्मदापुरम, गुना, रीवा, जबलपुर, सीधी, बैतूल, सिवनी, इंदौर, मंडला, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, आगर-मालवा, मंदसौर, झाबुआ, पन्ना और हरदा समेत कई जिलों में भी…
Read Moreखरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक की मौत ,उज्जैन, सागर, सतना, मंदसौर, शाजापुर, देवास और सीहोर समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई
उज्जैन / मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार को करीब 9 घंटे के दौरान 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नर्मदापुरम में 1.1 इंच, खजुराहो और टीकमगढ़ में 0.75 इंच तथा जबलपुर, खरगोन और बैतूल में 0.5 इंच बारिश हुई।दतिया, धार, ग्वालियर, रतलाम, उज्जैन, सागर, सतना, मंदसौर, शाजापुर, देवास और सीहोर समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।लगातार बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। खरगोन में रूपारेल…
Read Moreटाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में अब इंदौर हाईकोर्ट में बुधवार को जनहित याचिका दायर
उज्जैन / जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में अब इंदौर हाईकोर्ट में बुधवार को जनहित याचिका दायर की गई है।याचिका में पूरे घटनाक्रम की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) या सीबीआई से कराने और भविष्य में धार्मिक जुलूसों के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की मांग की गई है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश प्राप्त कर जवाब पेश करने के लिए…
Read More