महाकाल मंदिर के आसपास स्थित होटलों में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के फायर अधिकारी के साथ मारपीट

उज्जैन/ महाकाल मंदिर के आसपास स्थित होटलों में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के फायर अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। होटल में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच करने पहुंचे प्रभारी फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के साथ होटल संचालक के बेटे विकास अरोन्या ने कथित तौर पर मारपीट की।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अधिकारी को एक के बाद एक थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने समेत चार धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।हाल के दिनों में आगजनी की घटनाओं के बाद नगर निगम की टीम महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटल, लॉज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच कर रही है। बुधवार को प्रभारी फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू अपनी टीम के साथ जयसिंहपुरा क्षेत्र स्थित मां पीताम्बरा होटल रेजिडेंसी पहुंचे थे।साहू ने बताया कि उनके साथ आए कर्मचारी आशीष भाटी पुलिस बल लेने महाकाल थाने गए थे। इसी दौरान वह होटल के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी से फायर एनओसी, फायर ऑडिट रिपोर्ट और भवन अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जानकारी ले रहे थे। तभी होटल संचालक मनोहरलाल अरोन्या का पुत्र विकास अरोन्या वहां पहुंचा और विवाद करने लगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment