उज्जैन जिले के नागदा में हुई तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसे पानी की वजह से शहर की कई मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। मंगलवार और बुधवार को बारिश से जलभराव के चलते कई इलाकों में यातायात थम गया और बिजली सप्लाई पर भी इसका बुरा असर पड़ा।नागदा में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है और शहर में अब तक 12 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि यहां की सामान्य वार्षिक वर्षा 36 इंच होती है। यानी सीजन की एक-तिहाई बारिश अभी ही हो चुकी है।मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसके चलते नागदा में स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर के परिसर तक चंबल नदी का पानी पहुंच गया, जिससे मंदिर के आस-पास का पूरा नजारा बदला हुआ दिखाई दिया।
नागदा में स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर के परिसर तक चंबल नदी का पानी पहुंच गया,