उज्जैन।उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से सती गेट तक सड़क चौड़ीकरण का काम करीब 20 दिन पहले शुरू हुआ था। चौड़ीकरण में चल रहे कार्य के दौरान शनिवार को गणेश मंदिर के सामने एक विशाल पुराना पेड़ गिर गया।गनीमत रही की दो मजदूर और कुछ अन्य लोग वहां बाल-बाल बच गए। इसी पेड़ से लगा हुआ एक और विशाल पेड़ भी गिरने की स्थिति में है, अगर नगर निगम ने समय रहते उसे नहीं हटाया तो वो भी किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।दीवाल हटाते वक्त…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
रेलवे फाटक के पास विस्फोटक सामग्री मिली:लोगों की सूचना पर पुलिस खंगाल रही cctv फुटेज
शाजापुर /उज्जैन।शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने मौके से करीब 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल सामान्य तौर पर खदान और ब्लास्टिंग कार्यों में किया जाता है।स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना-बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक के पास संदिग्ध हालत में रखी पेटियों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना…
Read MoreACबस में आग, 4 साल का बच्चा जिंदा जला:, यात्री बोले- वायरिंग जलने की गंध पर ध्यान नहीं दिया
शाजापुर /उज्जैन।शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इन्टरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस (MP-07 ZL 9090) में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय मासूम बेटा अनय बस के भीतर ही जिंदा जल गया।बस में सवार यात्रियों और चश्मदीदों के मुताबिक, सफर के दौरान बस में से लगातार वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। महिला यात्री मालती शर्मा सहित अन्य लोगों ने…
Read Moreयेआपदाओं का दशक: कोरोना फिर युद्ध, अब ऊर्जा संकट, नहीं बदले तो गरीबी में फंसेंगे: PM मोदी
द हेग।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई।मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ये दशक दुनिया के लिए आपगदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।मोदी के भाषण की 7…
Read Moreसमुद्र के नीचे गुफाओं की खोज में निकले इटली के 5 गोताखोरों की मौत:, सिर्फ एक का शव मिला
माले। मालदीव के वावू एटोल में इटली के 5 गोताखोरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा डाइविंग हादसा बताया है। सभी डाइवर्स 50 मीटर गहराई में मौजूद गुफाओं की खोज के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।अब तक सिर्फ एक शव बरामद हुआ है। खराब मौसम और समुद्र की कठिन परिस्थितियों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक बाकी चार डाइवर्स के शव अब भी गुफा के अंदर होने की आशंका है। सर्च ऑपरेशन शनिवार…
Read Moreरॉबर्ट वाड्रा को प्री-अरेस्ट बेल: चार्जशीट पर कोर्ट में पेश हुए; कहा- सरकार के इशारे पर काम करती है एजेंसी
दिल्ली।दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर जमीन सौदा केस में प्री-अरेस्ट बेल (नियमित जमानत) दे दी। कोर्ट ने इस मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए वाड्रा को समन किया था। जमानत देते समय कोर्ट ने कोई अतिरिक्त शर्त नहीं रखी है।सुनवाई के दौरान वाड्रा ने कहा कि ED सरकार के इशारे पर काम करती है और निष्पक्ष नहीं है। लेकिन मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।वहीं, ED के वकील जोहेब हुसैन ने जांच की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के…
Read Moreआसनसोल में पुलिस चौकी में पथराव:; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा
आसनसोल।पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी।शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने…
Read Moreखुले चैम्बर में युवक का पैर फंसा: नगर निगम टीम ने सरिया काटकर निकाला बाहर
इंदौर। वर्ल्ड कप चौराहा के पास शनिवार सुबह खुले और असुरक्षित चेंबर की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक युवक का पैर अचानक चेंबर के भीतर फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का पैर चेंबर के अंदर लगे लोहे के सरियों में बुरी तरह फंस गया था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके…
Read Moreप्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग: क्षेत्र खाली कराया, 7 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं
इंदौर। धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में शनिवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं और गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट मंगाया गया। उधर, सांवेर रोड एफ सेक्टर स्थिति रुई के कतरन के गोदाम में आग लगी है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल…
Read Moreमौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक
शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। दोनों ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है और मीडिया में चल रही खबरों पर नाराजगी भी जताई है। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर…
Read More