RPF ने पकड़ी 10 लाख की ड्रग्स: सप्लाई करने जा रहा था युवक, बैग से निकली 80 ग्राम MD ड्रग्स

उज्जैन।उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को करीब 10 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और कोटा से ड्रग्स लेकर दक्षिण भारत में सप्लाई करने जा रहा था।आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि एनसीबी को सूचना मिली थी कि जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही सघन तलाशी अभियान चलाया गया।जांच के दौरान ट्रेन के एस-1 स्लीपर कोच में संदिग्ध अवस्था में बैठे राजू विश्नोई पुत्र भंवरलाल निवासी पीथावास जोधपुर को पकड़ा गया। उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment