इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने मंदसौर से 10-10 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी। टीम को मंदसौर में इनकी लोकेशन मिली और दबिश देकर उन्हें धरदबोचा।डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में क्राइम ब्रांच ने पूर्व में खालिद हुसैन पिता मुबारिक हुसैन, नदीम खान पिता अजीज खान को लगभग 151 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।जांच में सामने आया कि शाहिद पिता युसूफ खान और महफूज पिता मुबारिक खान की भी इस मामले में संलिप्तता है। मगर दोनों लगातार फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर इंदौर पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया।
क्राइम ब्रांच ने किया10-10 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार: MD ड्रग्स मामले में थी तलाश