गऊघाट पर स्नान के दौरान वेद विद्यार्थी की गहरे पानी में डूबने से मौत

उज्जैन। गऊघाट पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे स्नान करते समय 18 वर्षीय वेद विद्यार्थी अंकुश शर्मा की डूबने से मौत हो गई। अंकुश मुरैना के रहने वाले थे और उजड़ खेड़ा स्थित दंदरौवा धाम में वेद विद्या का अध्ययन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, अंकुश कुछ समय पहले मुरैना गए थे और रविवार को ही उज्जैन लौटे थे। दोपहर में गऊघाट पर स्नान के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के…

Read More

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्करचालक घायल: गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

इंदौर। भागीरथपुरा स्थित एमआर-4 रोड पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गुस्से में कार पर पथराव कर दिया। बाद में एफआरवी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 रोड पर हुए इस हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक विशाल भागवत तीन अन्य सवारियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर…

Read More

युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, :जिला अस्पताल में मौत:मर्ग कायम कर कारणों की जांच जारी

देवास।देवास के 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, नागदा निवासी लखन पिता जगन्नाथ (25) ने रविवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।मृतक के भाई राहुल ने बताया कि शनिवार को उनकी लखन से…

Read More

दिनदहाड़े युवक पर तलवार से घर के बाहर ताबड़तोड़ हमला; आरोपी बदमाश फरार

देवास। शांति नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में 38 वर्षीय नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है।…

Read More

पुलिस ने ट्रेवल्स की यात्री बस से डोडा चूरा किया जप्त: मुखबिर की सुचना पर की नाकाबंदी

नीमच।प्रदेश सरकार व पुलिस मुख्यालय डीजीपी म.प्र. के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ महोदया सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचुरा का परिवहन करते एक बस वाहन को रोककर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त…

Read More

विधुत वितरण कम्पनी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा स्टाफ:आउटसोर्स कर्मचारी घायल

पिपलीया मंडी।तहसील के गांव कनघट्टी में शनिवार की शाम 5 बजे ग्रिड पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी गोपाल पिता ओंकारलाल(25) कुमावत बुरी तरह झुलस गए,जिसे आनन फानन में कम्पनी के कर्मचारी मन्दसौर निजी चिकित्सालय लेगये,जहां उपचार के बाद रविवार को परिजन घायल गोपाल को अच्छे इलाज के लिए अहमदाबाद लेगये।घटना की सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा,मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा भी रविवार को प्रातः 9 बजे मन्दसौर पहुंचे व गम्भीर घायल गोपाल से घटना की विस्तृत जानकारी ली।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने…

Read More

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: हॉस्पिटल सील,  आयुष्मान योजना में घोटाले की संभावना 

*बुरहानपुर।* जिले में स्वास्थ्य विभाग ने  बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरावती रोड स्थित गुड हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर को सील कर दिया। अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं और इलाज में लापरवाही मिलने पर 8 सदस्यीय टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ताला जड़ा।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। आरोप है कि अस्पताल खंडवा सहित अन्य क्षेत्रों से लोगों को मुफ्त इलाज का झांसा देकर लाता था। मरीजों के आधार कार्ड और अंगूठे के निशान लेकर आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम कर पैसे वसूले जा रहे…

Read More

मुरैना से महाराष्ट्र जा रहा पोल्ट्री फीड से भरा ट्रक पलटा:चालक सुरक्षित, नींद आने से हादसा

शाजापुर ।शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर रविवार सुबह पोल्ट्री फीड से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना मिडवे के सामने सुबह करीब 5 बजे हुई। हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा।जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अजय धाकड़ (पिता राम धाकड़, निवासी सेमरी, जिला शिवपुरी) मुरैना से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। ट्रक में मुर्गी पालन के लिए उपयोग होने वाला दाना (पोल्ट्री फीड) भरा हुआ था।जानकारी के मुताबिक, चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान सामने अचानक कोई वाहन…

Read More

लोक सेवा गारंटी में लापरवाही करने पर अधिकारियों पर जुर्माना:38 आवेदन समयसीमा से बाहर,

रतलाम।मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010 के तहत समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने में जिले के राजस्व अधिकारी सचेत नहीं है। कलेक्टर मिशा सिंह ने शनिवार को ऐसे 9 राजस्व अधिकारियों पर 9,500 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है।समय सीमा में आवेदकों के आवेदनों का निराकरण नहीं करने में सबसे ज्यादा जावरा व रतलाम तहसीलदारों के पास आए आवेदन लंबित है। समयसीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं होने के कारण आवेदकों को सेवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो सकीं। इसको लेकर कलेक्टर ने इसे लोक सेवा गांरटी अधिनियम का…

Read More

महाकाल सवारी व्यवस्था में सुझाया बदलाव:कलेक्टर को लिखा पत्र

उज्जैन।महापौर मुकेश टटवाल ने श्रावण मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की शाही सवारी की व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को एक विस्तृत पत्र भेजा है।महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। हालांकि, पालकी के आसपास पुजारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य प्रभावशाली लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण आम श्रद्धालुओं को भगवान की एक…

Read More