पिपलीया मंडी।तहसील के गांव कनघट्टी में शनिवार की शाम 5 बजे ग्रिड पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी गोपाल पिता ओंकारलाल(25) कुमावत बुरी तरह झुलस गए,जिसे आनन फानन में कम्पनी के कर्मचारी मन्दसौर निजी चिकित्सालय लेगये,जहां उपचार के बाद रविवार को परिजन घायल गोपाल को अच्छे इलाज के लिए अहमदाबाद लेगये।घटना की सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा,मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा भी रविवार को प्रातः 9 बजे मन्दसौर पहुंचे व गम्भीर घायल गोपाल से घटना की विस्तृत जानकारी ली।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने विधुत वितरण कम्पनी के डीई गिरीश शाक्य से चर्चा कर घायल गोपाल कुमावत जो कि जीवन मृत्यु से सघर्ष कर रहा है के सम्पूर्ण इलाज जब तक वह स्वस्थ नही होजाता है पूरे इलाज की व्यवस्था करने व पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
विधुत वितरण कम्पनी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा स्टाफ:आउटसोर्स कर्मचारी घायल