उज्जैन।उज्जैन के उन्हेल में किन्नर के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश किन्नर को घायल करने के बाद 3.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। घटना में किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे उज्जैन रेफर किया गया।कविता किन्नर उन्हेल में अपने चेले मिष्टी के साथ रहती हैं। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कविता के घर में तीन लोग धारदार हथियार लेकर दाखिल हुए। कविता ने बताया कि छत के रास्ते तीनों घर में घुसे। अंदर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अस्पताल में हंगामा तोड़फोड़:सड़क हादसे के 2 घायलयुवकों के इलाज में देरी पर भीड़ भड़की
उज्जैन।उज्जैन के जिला चिकित्सालय चरक भवन में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे इलाज और एंबुलेंस में देरी के आरोप को लेकर भारी हंगामा हो गया। महाकाल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल लाया गया था। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और डॉक्टरों से अभद्रता की।सड़क हादसे में दो युवक गंभीर-महाकाल थाना क्षेत्र में एक ऑटो और टू-व्हीलर की जोरदार टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घायलों को…
Read Moreसरकारी भूमि को निजी बताकर भाजपा विधायक ने खरीदा:लोकायुक्त- हाईकोर्ट तक पहुंची शिकायत
उज्जैन।उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास पार्किंग में उपयोग हो रही जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन को निजी दिखाकर उसका सौदा किया गया। जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी बताई जा रही है। मामले की शिकायत लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और हाईकोर्ट तक पहुंची है।मामला करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा है। यह जमीन 2 मार्च 2026 को यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 3.82 करोड़ रुपए में खरीदी। कंपनी के डायरेक्टर और साझेदारों में आलोट के भाजपा…
Read Moreनेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान:संसद में बिल लाने की तैयारी
तेल अवीव/तेहरान।ईरान की संसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने वाला बिल ला सकती है।द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से बिल तैयार किया जा रहा है।ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द इस बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प…
Read Moreसैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका
सैन डिएगो।अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी।इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह पर फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर…
Read Moreपेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे बढ़े:4 दिन पहले ₹3-3 बढ़ाए थे; 15 राज्यों में पेट्रोल ₹100 लीटर पार
नई दिल्ली।देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है।देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बिक रहा है। वहीं 17 में डीजल का दाम 90 रुपए लीटर से ज्यादा है।
Read Moreसुप्रीम कोर्ट बोला- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें::लोगों की सुरक्षा जरूरी
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि खतरनाक या रेबीज से संक्रमित आवारा कुत्तों को इंजेक्शन लगाकर मारा जा सकता है, लोगों की जान की हिफाजत जरूरी है और गरिमा के साथ जीने में कुत्तों के खतरे से मुक्त होकर रहने का अधिकार भी शामिल है।मंगलवार को दिए गए इस मामले पर आखिरी फैसले के साथ ही कोर्ट ने सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश के खिलाफ दाखिल सभी याचिकाएं खारिज कर दी।कोर्ट ने कहा कि आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी पर नवंबर 2025 में दिए…
Read Moreतेजाजी नगर में :दो कारें भिड़ीं, एक की मौत; 3 घायल, कारें हुईं क्षतिग्रस्त
इंदौर।इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा एबी रोड बायपास स्थित तेजाजी नगर ब्रिज के पास हुआ, जहां दो कारें आपस में टकरा गईं।पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 1 बजे की है। सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।एसआई अविनाश नागर ने बताया कि एक कार में प्रथम चौधरी (22) निवासी रंगवासा, कृष्णा (30) निवासी सांवेर और चेतन…
Read Moreशराब कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया, एक करोड़ मांगे:; दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी समेत हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये गैंग, कारोबारी के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड कर रहा था।मामले की मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन को बताया जा रहा है, जो 2019 के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस में सजा काट चुकी है। उसे भी हिरासत में…
Read Moreहोमगार्ड लाईन में जवानों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण
उज्जैन। प्रशासनिक कार्यालयों और अधिकारियों के बंगलों पर तैनात होमगार्ड जवानों को सोमवार दोपहर होमगार्ड लाइन में जिला सेनानी संतोष कुमार जाट के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जवानों को अग्नि सुरक्षा से बचाव के उपाय, आग के प्रकार और फायर एग्जीग्यूशर का उपयोग कैसे किया जाये इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एडीईआरएफ के साथ नगर निगम की फायर टीम में मौजूद रही। आगजनी के दौरान प्रभावितों को किसी प्रकार से सीपीआर दिया जाये इसका अभ्यास भी कराया गया। जिला सेनानी…
Read More