उज्जैन। मक्सीरोड पंचकुआ क्षेत्र में रहने वाली सुहाना पिता शाहिद 18 साल को शनिवार रात चरक अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का आरोप था कि वह मां के साथ किराये कैलाश के मकान में रहती है। घर से कुछ दूरी पर भाई किराये से रहता है। रात में वह भाई के घर जा रही थी, गली में कैलाश अपने साथी बाबू और मनोज के साथ शराब पी रहा था। बाबू ने अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। मामले में पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि युवती के आरोप की जांच जारी है, लेकिन घटनाक्रम लेनदेन की बात पर विवाद होना सामने आ रहा है। छेड़छाड़ और हाथ पकड़ने का मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है।
तराना में रहने वाले ट्राला संचालक दिनेश पिता नानूराम ठाकुर ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात में उसकी मौत होने पर माधवनगर थान पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि दिनेश के पास 2 ट्राले थे। 6 माह पहले तीसरा ट्राला भी फायनेंस करा लिया था। जिसकी किश्त नहीं भर पाने पर उसने आगर के रहने वाले जीवनसिंह से सौदा कर दिया था। लेकिन नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया नहीं हुई थी। जीवनसिंह भी फायनेंस की किश्त नहीं भर रहा था। जिसके चलते फायनेंस वाले किश्त जमा करने के दबाव दिनेश पर बना रहे थे। जिसके चलते वह तनाव में चल रहा था। माधवनगर थाना पुलिस को कहना था कि मामला तराना थाना क्षेत्र का है, मर्ग डायरी संबंधित पुलिस को भेजी जायेगी।
विवाद होने पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,संचालक ने किया सुसाइड