उज्जैन। करोड़ों के मोबाइल चोरी की वारदात के बाद बदमाशों ने शनिवार-रविवार नीलगंगा और नानाखेड़ा थाना क्षेत्र से लाखों रूपये कीमत की 2 क्रेटा कार चोरी कर ली। चुराई कारे इंदौर की ओर जाती दिखाई दी है। पुलिस कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाने के प्रयास में लगी है।
बताया जा रहा है कि रात में कार चोरी करने वाले बदमाशों ने सबसे पहले नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसंत विहार में रहने वाले पटवारी त्रिलोकचंद यहां दस्तक दी। उनके घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार को चंद मिनट में चोरी करने के बाद बदमाश नीलगंगा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर पहुंचे। जहां जयश्री होटल में ठहरे आशीष कुमार सोनी की क्रेटा कार को चोरी कर लिया। सोनी परिवार धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आया था। रविवार सुबह 2 थाना क्षेत्र से एक की कंपनी की 2 कारे चोरी होने पर दोनों थाना पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये निकल पड़ी। कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किये गये। इस दौरान सामने आया कि बसंत बिहार से चुराई कार से बदमाश सुभाषनगर तक पहुंचे थे, उसके बाद 2 बदमाशों ने दूसरी कार चोरी की ओर इंदौररोड की ओर निकल गये। पुलिस इंदौर जाने वाले मार्ग पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी है। विदित हो कि एक दिन पहले शुक्रवार-शनिवार रात को माधवनगर थाना क्षेत्र में कार से आये बदमाशों ने 2 मोबाइल दुकानों का शटर उचकाने के बाद करोड़ों के मोबाइल चोरी कर लिये थे।
गरोठ ब्रिज से भागे मोबाइल चुराने वाले
करोड़ों के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाशों का पता लगाने के लिये कैमरों के फुटेज खंगाल रही माधवनगर पुलिस को बदमाशों के देवासरोड नागझिरी तक भागने के फुटेज मिले थे। उसके बाद बदमाश कैमरों में दिखाई नहीं दिये। सूत्र बता रहे है कि बदमाशों ने देवासरोड से गरोठ ब्रिज पकड़ा और भागे है। बावजूद पुलिस की टीम देवास तक कैमरों के फुटेज खंगालने पहुंची। पुलिस उनकी कार का नम्बर ट्रेस कर रही है। सूत्रों का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले है। जिसके आधार पर बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास जारी है।
मोबाइल चोरी के बाद क्रेटा कार चोरों की दस्तक -नानाखेड़ा-नीलगंगा में वारदात, इंदौर की ओर भागे बदमाश