मोनालिसा बोली- शादी न होती तो सुसाइड कर लेती:पति ने कहा- लव जिहाद की बात गलत, वो अपने धर्म में रहेगी,

भोपाल।कुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कहा मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि मोनालिसा की उम्र कम है,…

Read More

फर्जी एफडी से जमानत दिलाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर जमानतदार और 1 आरोपी पर एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने फर्जी जमानत लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि एनडीपीएस के एक प्रकरण में फर्जी एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) के दस्तावेज प्रस्तुत कर जमानत दिलाई गई थी।मामले में एमजी रोड पुलिस स्टेशन ने जाकिर पुत्र माजिद हुसैन निवासी सदर बाजार, मोहसीन पुत्र एजाज निवासी जावरा और शाहनवाज पुत्र एजाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कार्रवाई जिला न्यायालय के आदेश के बाद की गई है।जमानत मिलने के कुछ दिन…

Read More

प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग का छापा: 35+गैस सिलेंडर जब्त, दो टीमों ने की कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त

उज्जैन।गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट और भोजनालयों पर गुरुवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 35 से अधिक घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।पिछले दो दिनों से शहर में गैस सिलेंडर की जमाखोरी और घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने आठ अधिकारियों की दो टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की।रेलिस फ्रायड अंडे वाले से 9 सिलेंडर जब्त-पहली टीम में…

Read More

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 150 मिसाइलें दागीं:24 घंटे में 179 लोग घायल; अमेरिका पर भी ईरानी हमले का खतरा

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन है। इजराइल को ईरान के साथ-साथ पड़ोसी देश लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक बुधवार को ईरान समर्थक हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 150 मिसाइलें दागीं। इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर रॉकेट और मिसाइलों रोक दिया, लेकिन कुछ जगहों पर मलबा गिरने से आग लग गई। इसी बीच इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अलग-अलग हमलों में देश भर में पिछले 24 घंटे में 179 लोग…

Read More

भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका:’सेक्शन 301′ के तहत जांच शुरू की

वॉशिंगटन।अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत और चीन समेत अपने 16 प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ ‘सेक्शन 301’ के तहत नई जांच शुरू कर दी है। ‘सेक्शन 301’ अमेरिका को उन देशों पर एकतरफा टैक्स बढ़ाने की शक्ति देता है, जो उसकी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहे हो।पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रम्प के टैरिफ को अवैध बताने के बाद, प्रशासन अब नए कानूनी रास्तों से टैरिफ का दबाव वापस बनाने की तैयारी में है।यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) जेमिसन ग्रीर के मुताबिक, इस जांच के कारण इस…

Read More

पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, :सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, हमलावर बोला- उन्हें 20 साल से मारना चाहता था

जम्मू।नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। अधिकारियों के मुताबिक फारूक जम्मू में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे।घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि 70 साल के हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पीछे से आकर फारूक के सिर पर रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर का हाथ हटाया जिससे फायर हवा में हो…

Read More

संसद के बाहर नारेबाजी- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब:; राहुल ने कहा था- बड़ी समस्या आने वाली है

नई दिल्ली।लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया। सांसदों ने संसद के बाहर ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए।राहुल गांधी ने सरकार से LPG की कमी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता किया, इसलिए बड़ी समस्या आने वाली है।रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के नोटिस के बाद संसद गैस संकट पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी आज संसद में…

Read More

संभागायुक्त ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण:सड़क के जोड़ न भरने पर ठेकेदार को दी कार्रवाई की चेतावनी

उज्जैन।सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। गुरुवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के जोड़ ठीक से नहीं भरे जाने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और इंजीनियर एवं ठेकेदार को कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी।आयुक्त ने साफ कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नगर निगम…

Read More

साध्वी ने साजिश रची:बनारस से जिस महिला को बुलाया, उसने उगले राज; महामंडलेश्वर बनना चाहती थी मंदाकिनी

, उज्जैन।उज्जैन के चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस महिला को इस हनी ट्रैप के लिए लाया गया था, पुलिस ने अब उसी को फरियादी बना लिया है।महिला का आरोप है कि साजिश रचने वाली पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने उसके नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे घनश्याम पटेल से मिलवाया गया और महामंडलेश्वर को फंसाने की योजना समझाई।महिला के मना…

Read More

केले से भरा आयशर ट्रक से टकराया:ड्राइवर- क्लीनर की मौत; केबिन में फंसे शव, 3 जेसीबी- क्रेन से निकाले बाहर

इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचोली हाप्सी ब्रिज पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। केले से भरा आयशर वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर में आयशर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार आयशर वाहन राऊ की ओर से देवास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी तेज टक्कर हो गई।मौके पर ही ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई।ट्रक पर खड़ी…

Read More