इंदौर।क्राइम ब्रांच इंदौर ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शाहिद पिता अब्दुल सतार मंसूरी (26) निवासी फिरदौस नगर, ताज नगर, इंदौर है। वह पेशे से AC सुधारने का काम करता है। क्राइम ब्रांच उससे ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।पहले ही 11.4 ग्राम MD ड्रग्स हो चुकी थी जब्त-क्राइम ब्रांच ने पहले आरोपी अल्फेज खान (19) को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 11.4 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख रुपए बताई गई थी। मामले की विवेचना के दौरान शाहिद की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद से वह फरार था और टीम उसकी तलाश में जुटी थी।
11.4 ग्राम MD ड्रग्स केस में फरार आरोपी गिरफ्तार: पहले से दर्ज हैं तीन केस