वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका के एक F-15 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर मार गिराए जाने के 36 घंटे बाद उसके दोनों पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने बचा लिया है।शनिवार को स्पेशल कमांडो यूनिट ने दर्जनों लड़ाकू विमानों के साथ ईरान में ऑपरेशन चलाया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी फोर्स को उस इलाके तक पहुंचने से रोकने के लिए हमले भी किए।इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, लेकिन अंत में अमेरिकी टीम पायलट को सुरक्षित निकालने में सफल रही और सभी सैनिक ईरान से बाहर आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्म:भोपाल के 51, इंदौर के 30 अस्पताल; NABH नहीं दिया
भोपाल।मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म कर दी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में यह कदम उन अस्पतालों पर उठाया है, जिन्होंने NABH सर्टिफिकेट की जानकारी तय समय में नहीं दी। आयुष्मान कार्यालय ने पहले अस्पतालों को नोटिस देकर मौका दिया था, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। रविवार 12 बजे इन अस्पतालों को नोटिस देकर जानकारी दी जाएगी। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा।4 शहरों में 398 में से 126 अस्पताल प्रभावित-प्रदेश के…
Read Moreतस्कर की काली कमाई पर पुलिस का शिकंजा:दिलावर समेत 4 की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
रतलाम।रतलाम में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग बनाने वाले आरोपियों की संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत चिकलाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री संचालित करने वाले मुख्य सरगना दिलावर खान समेत 4 आरोपियों की 16.16 करोड़ की संपत्ति को सफेमा न्यायालय द्वारा फ्रीज की गई।रतलाम पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act) के तहत फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति फ्रीज करने के प्रकरण…
Read Moreराघव चड्ढा बोले- पिक्चर बाकी है: झूठ को 100 बार बोलने पर सच न मान लें, इसलिए जवाब दे रहा हूं
मोहाली।आम आदमी पार्टी (AAP) से चल रही तकरार के बीच राघव चड्ढा ने नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके लिए एक छोटी झलक। कहानी अभी बाकी है।चड्ढा ने आगे लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।राघव ने इस पोस्ट के साथ एक…
Read Moreराहुल बोले- असम CM सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री:नफरत फैलाते हैं, माफी मांगें तो भी बख्शे नहीं जाएंगे
गुवाहाटी। राहुल गांधी आज बिश्वनाथ चारियाली में चुनावी रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा- असम के हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा।राहुल ने कहा- वे इस तरह इसलिए बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालने वाले हैं। तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी। कांग्रेस की विचारधारा ज़ुबीन गर्ग…
Read Moreब्राजील में रेस्टोरेंट से टकराया विमान, हादसे में दंपति समेत 4 लोगों की मौत
साओ पाउलो।ब्राजील में एक छोटा विमान रेस्टोरेंट पर गिर गया जिससे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में हुआ।हादसा तब हुआ जब एक पाइपर मालिबू विमान साओ पाउलो से उड़ान भरकर कापाओ दा कनोआ एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। लैंडिंग से ठीक पहले विमान एक खंभे से टकरा गया और फिर एक रेस्टोरेंट में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में पायलट और तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपत्ति भी शामिल था।राहत की बात…
Read Moreपाकिस्तान की धमकी-अगला संघर्ष सीमा तक नहीं रहेगा:रक्षा मंत्री बोले- हम कोलकाता तक पहुंचेंगे और उनको घर में घुसकर मारेंगे
इस्लामाबाद।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला) करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है।ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत अपने लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल करके झूठा ड्रामा रचने की योजना बना रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भारत को और ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। आसिफ…
Read Moreगुरुनानक घाट पर बड़ा हादसा टला:डूबते 3 युवकों को जवानों ने नदी में कूदकर सुरक्षित निकाला
उज्जैन। गुरुनानक घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गुजरात के अहमदाबाद से आए तीन युवक स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे, जिन्हें मौके पर तैनात जवानों ने तत्परता से बचा लिया।साथी को बचाने उतरे 2 युवक भी डूबे-जानकारी के अनुसार, जतिन (22) नामक युवक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके साथी भंवर सिंह (23) और ऋषि (26) भी पानी में उतरे, लेकिन वे भी संतुलन खोकर डूबने लगे।ड्यूटी पर तैनात जवानों ने दिखाई…
Read Moreशासकीय भूमि विवाद में सरपंच प्रतिनिधि पर हमला:गोशाला के अतिक्रमण हटाने के बाद मारपीट
उज्जैन। जिले के झारड़ा क्षेत्र में शासकीय भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार को गोशाला के सामने अतिक्रमण हटाने के बाद हुए विवाद में सरपंच प्रतिनिधि नागूलाल मालवीय (50) पर लाठी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।यह विवाद 2 अप्रैल को प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा झारड़ा स्थित गोशाला की जमीन के सामने से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू हुआ था। इस टीम में तहसीलदार, पटवारी और पुलिस अधिकारी शामिल थे।पेड़ और फसलें हटाने…
Read Moreकार में छिपा रखी MD ड्रग्स: इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करने वाली महिला सहित4 गिरफ्तार
इंदौर।क्राइम ब्रांच ने 24.08 ग्राम MD ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है, वह अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है। आरोपियों ने अपनी कार में MD ड्रग्स छिपा रखी थी। टीम ने आरोपियों से ड्रग्स, एक कार, 4 मोबाइल फोन सहित 5 लाख का माल जब्त किया है।दरअसल, क्राइम ब्रांच नशे के सौदागरों और खरीदने वालों की धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान…
Read More