21 वाँ अभा श्रावण महोत्सव-26 की शुरूआत 30 जुलाई से श्रावण के 6 शनिवारों को महाकाल में 20 प्रस्तुतियां होंगी

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 21 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई 2026 से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को देश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय कलाकारों द्वारा संगीत, वादन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस वर्ष कुल 6 शनिवारों में 20 प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। प्रथम शनिवार (1 अगस्त 2026) – सुश्री रिंधाना-अविनाश – शास्त्रीय गायन – श्री निशांत सिंह एवं श्री देबव्रत गुप्ता – तबला एवं पखावज वादन – पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच – समूह कथक नृत्य द्वितीय शनिवार (8 अगस्त 2026) – पं. विनोद कुमार द्विवेदी– शास्त्रीय गायन – सुश्री चित्रांगना आंगले – पखावज वादन – सुश्री अरनी भक्त – समूह भरतनाट्यम – श्रीमती दिव्या शर्मा – शास्त्रीय गायन तृतीय शनिवार (15 अगस्त 2026) – सुश्री वैशाली बकोरे – शास्त्रीय गायन – पद्मश्री रोनू मजूमदार – बांसुरी वादन – सुश्री रेखा राजू – मोहिनीअट्टम नृत्य – सुश्री श्रुति सिन्हा – समूह कथक चतुर्थ शनिवार (22 अगस्त 2026) – सुश्री देवलीना राय – शास्त्रीय गायन – सुश्री प्रतिभा रघुवंशी एलची – समूह कथक – सुश्री बेदोरिषी बंदोपाध्याय – सितार वादन – श्री लोकेश सिंह तोमर – समूह शास्त्रीय नृत्य पंचम शनिवार (29 अगस्त 2026) – सुश्री कल्याणी सुगंधी – शास्त्रीय गायन – श्री सत्येन्द्र सिंह सोलंकी – संतूर वादन – श्री सौरव–गौरव मिश्रा – समूह नृत्य समापन संध्या (5 सितंबर 2026) श्रावण महोत्सव की अंतिम संध्या पर पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा वादन तथा सुश्री रागिनी मक्खर द्वारा समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रावण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला से भगवान श्री महाकालेश्वर के श्रीचरणों में सांगीतिक एवं सांस्कृतिक कला साधना अर्पित करेंगे।

Read More

रतलाम में दिनदहाड़े घर में घुसकर सनसनीखेज वारदात बदमाशों ने महिला को बांधा, चोटी काटी,4 माह के मासूम को बाथरूम में फेंका

रतलाम। शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र के हनुमान रुड़ी स्थित नाइयों की गली में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट और क्रूरता की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर उसकी चोटी काट दी और उसके महज चार महीने के मासूम बच्चे को बेरहमी से बाथरूम में फेंक दिया। वारदात के बाद घायल महिला और बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां मासूम की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू…

Read More

घर में घुसे सांप ने युवक को काटा: इलाज के दौरान मौत; मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र के गांधी नगर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर में घुसे जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी युवक घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने का पता चलते ही परिजन घबरा गए और तत्कालयुवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।राजेश पेशे से मिस्त्री…

Read More

बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद नशेड़ी ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या

उज्जैन।नागदा के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके में रविवार रात 18 वर्षीय युवक जय प्रकाश ठाकुर की तलवार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बीड़ी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद करीब 50 वर्षीय मोहनलाल ढोली ने वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और परिजन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था। उसने जय प्रकाश से बीड़ी मांगी, लेकिन बीड़ी नहीं होने की बात कहकर युवक ने मना कर दिया।…

Read More

उद्धव ठाकरे ने BJP को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो,

धाराशिव/परभणी।शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी से बागी 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।’ उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर BJP का ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब बाबर जनता पार्टी नए बने राम मंदिर को लूट रही है। दोनों में क्या फर्क है?’उद्धव मराठवाड़ा के दौरे…

Read More

अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की पहली पूजा : यात्रा 3 जुलाई से सिक्योरिटी का ट्रायल हुआ

जम्मू-श्रीनगर।अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 3 दिन पहले सोमवार को बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा की।इस साल 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी। कुल 57 दिनों की यात्रा चलेगी।अधिकारियों के मुताबिक, 15 अप्रैल से अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती…

Read More

अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी: होर्मुज से जहाजों का निकलना जारी रहेगा

तेल अवीवतेहरान।अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर सैन्य हमले रोकने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच पिछले 3 दिनों से हमले जारी थे।अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान में 17 जून को हुए समझौते (MoU) के सभी बिंदुओं पर बातचीत जारी रहेगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को कतर में दोनों देशों के प्रतिनिधि तकनीकी स्तर की वार्ता करेंगे।समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही नहीं रोकी जाएगी। हाल के दिनों में इसी जलमार्ग को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।अमेरिका…

Read More

फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत:जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ तापमान

पेरिस, लंदन।यूरोप इन दिनों रिकॉर्डतोड़ हीटवेव की चपेट में है। फ्रांस में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। हेल्थ एजेंसी ने रविवार को बताया कि ये मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। अतिरिक्त मौतों का मतलब है कि पिछले कुछ साल में हुई औसत मौतों की तुलना में इस बार करीब 1000 लोग ज्यादा मरे हैं।हालांकि सरकार ने न ही पिछली बार और न ही इस बार का कोई सटीक आंकड़ा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में 85% बुजुर्ग हैं।…

Read More

:ऑर्डर पर मंगाया 1.34 लाख रुपए का आईफोन, देखने के बहाने लेकर बदमाश फरार

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक ग्राहक ने ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने महंगा आईफोन बुलवाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने 1 लाख 34 हजार 900 रुपए कीमत का आईफोन 17 प्रो 256 जीबी लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विजयश्री नगर निवासी हिमांशु (30) पिता श्याम भाटिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। हिमांशु एक मोबाइल दुकान में स्टोर मैनेजर है। उसने पुलिस को बताया कि 1…

Read More

पदभार ग्रहण से पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन मामले में निगम नेता प्रतिपक्ष का बदमाश भाई गिरफ्तार

इंदौर।नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाई गईं सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण से पहले पुलिस ने उनके भाई बदमाश मिमरोट को उठा लिया। उन्हें रविवार रात गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पंढरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज थी। उन्होंने पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के सामने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अपशब्द कहे थे। आज पुलिस ने उसे एसीपी कोर्ट भेजा है।आज सोनिला का पदभार ग्रहण कार्यक्रम है। बदमाश मिमरोट उसकी तैयारी में लगा था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया। पंढरीनाथ टीआई सतीश पटेल ने बताया कि बदमाश मिमरोट को…

Read More