हल्दिया।पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2:45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर आ गए। घटना में 15 लोग झुलस गए।पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ितों को हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में एडमिट कराया गया। 5 को तमलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। आग बुझाने में 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटी हुई हैं।अधिकारियों ने बताया कि आग…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp चैट: बुकिंग शुरू; बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे बातचीत कर सकेंगे
नई दिल्ली।अब तक वॉट्सएप पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके बाद लोग अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे।कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया…
Read Moreट्रम्प बोले- पेट्रोल कंपनियां दाम घटाएं:कच्चा तेल सस्ता हो गया, फिर भी ज्यादा पैसे वसूले जा रहे
तेल अवीव।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से तुरंत पेट्रोल के दाम घटाने को कहा है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल रह गई है, लेकिन इसका फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा।उन्होंने कहा कि लोग अब भी जरूरत से ज्यादा कीमत चुका रहे हैं, जबकि तेल लगातार सस्ता हो रहा है। उन्होंने कंपनियों से पेट्रोल की कीमत करीब 2.50 डॉलर प्रति गैलन तक लाने की अपील की।ट्रम्प ने कहा कि ग्राहकों से…
Read Moreमहिला से एक लाख की ठगी:परिचित का वॉट्सएप हैक किया, मेडिकल इमरजेंसी के नाम मांगे रुपए
इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में वॉट्सएप हैक कर मेडिकल इमरजेंसी का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इंग्लैंड में रहने वाले अपने परिचित के नाम से आए वॉट्सएप मैसेज पर भरोसा कर दो किश्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में फोन पर बात करने पर पता चला कि परिचित का वॉट्सएप अकाउंट हैक हो चुका था। इमरजेंसी बताकर मांगे पैसे-पुलिस के अनुसार उषागंज छावनी निवासी राबिया खान पत्नी नासिर खान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि…
Read More44 दिन के मासूम की बेड से गिरकर मौत: करवट लेते समय तीन फीट ऊंचे बेड से गिरा
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में 44 दिन के मासूम की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात रुक्मणी नगर, छोटा बांगड़दा में हुआ। बच्चे की मां वॉशरूम गई थी। इसी दौरान बच्चा करवट लेते हुए करीब तीन फीट ऊंचे बेड से नीचे गिर गया। रोने की आवाज सुनकर पिता की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बच्चे के चेहरे और मुंह पर चोट लगी थी।परिजन पहले बच्चे को पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के…
Read Moreवाइन शॉप में मिला ड्रग्स खरीदने आया मुम्बई का युवक -घाटाखेड़ी से लाकर बेचने वाला गिरफ्तार, दोनों से रिमांड पर पूछताछ
उज्जैन। रात्रि गश्त में पुलिस ने गरोठ 8 लेन छज्जूखेड़ी से एक युवक को मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने मुम्बई के युवक को बेचने की बात कहीं। पुलिस ने कार से निकले मुम्बई के युवक की तलाश शुरू की तो वाइन शॉप में मिला। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया है। राघवी पुलिस ने रविवार-सोमवार रात्रि गश्त के दौरान छज्जूखेड़ी से ईश्वर पिता तूफानसिंह 22 साल निवासी टीपूखेड़ा झारडा को पकड़ा गया था, उसके पास…
Read Moreछत भराई की मिनी मशीन 8 साल के मासूम पर गिरी -सिर में चोंट लगने पर हुई, पुत्र को देख बदहवास बेहोश हुये माता-पिता
उज्जैन। निर्माणाधीन मकान में सोमवार दोपहर हुए हादसे में 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। पुत्र का शव देख माता-पिता बेहोश हो गये। मासूम पर छत भराई की मिनी लिफ्ट मशीन गिरी थी। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश वरकड़े ने बताया कि इंदिरानगर में निर्माणाधीन मकान में 8 साल के मासूम नैंस पिता हेमराज मेनिया पर मिनी लिफ्ट मशीन गिरने से हुई मौत की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। मासूम को निजी अस्पताल ले जाया गया था।…
Read Moreसिंहस्थ-2028 केवल महाकाल की नगरी उज्जैन का धार्मिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह पूरे मालवा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक स्वरूप को बदलने वाला
उज्जैन/ सिंहस्थ-2028 केवल महाकाल की नगरी उज्जैन का धार्मिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह पूरे मालवा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक स्वरूप को बदलने वाला महाअभियान साबित हो सकता है। सिंहस्थ की तैयारियों के लिए उज्जैन और आसपास के जिलों में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अधोसंरचना परियोजनाएं संचालित हैं, जिनका सीधा लाभ उज्जैन के साथ इंदौर, देवास, रतलाम, शाजापुर और मंदसौर को भी मिलेगा। सरकार का फोकस इस बार केवल मेला क्षेत्र तक सीमित नहीं है। सड़क, रेल, हवाई संपर्क, जल प्रबंधन और पर्यटन सुविधाओं को…
Read Moreनिगमायुक्त पहुंचे वार्ड 4 एमपी नगर एवं पद्मावती एवेन्यू ऐसी सफाई की पानी की निकासी की व्यवस्था ही नहीं -नालियों के अवैध निर्माण को तोड़ते हुए सफाई करवाये जाने के दिए निर्देश
उज्जैन। नालियों पर अतिक्रमण की स्थिति एक नहीं अनेक क्षेत्रों में सामने आ रही है। ऐसे में नालियों में पानी की निकासी बाधित हो रही है और पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने ऐसे ही मामले में निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए हैं कि ड्रेनेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व से निर्मित नालियों पर से अवैध निर्माण हटाते हुए कनेक्टिंग नालियों का निर्माण कर स्थायी पानी निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में जलभराव एवं ड्रेनेज की समस्या उत्पन्न न हो।…
Read Moreगंधर्व तालाब सौंदर्यीकरण में नगर निगम का नवाचार रिसाइकल रेलिंग से बढ़ी सुरक्षा और सुंदरता, पुरानी रेलिंग के पुनः उपयोग से 20–22 लाख रुपये की बचत
उज्जैन। नगर निगम ने विकास कार्यों में नवाचार और संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण पेश करते हुए वार्ड क्रमांक 5 स्थित ऐतिहासिक गंधर्व तालाब के सौंदर्यीकरण में पुरानी डिवाइडर रेलिंग का पुनः उपयोग किया है। इस पहल से तालाब परिसर की सुरक्षा और सुंदरता में वृद्धि हुई है, वहीं निगम को करीब 20 से 22 लाख रुपये की बचत भी हुई है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में शहर में सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों के दौरान हटाई गई डिवाइडर रेलिंग और अन्य अनुपयोगी सामग्री को कबाड़…
Read More