राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप:शिकायतकर्ता ने FIR दर्ज करने की मांग की

बेंगलुरुदिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है।शिकायत 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने दी थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया।शिकायत में एक वीडियो का भी जिक्र है। जिसमें राहुल गांधी के कथित तौर पर “हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे” कहने का दावा किया  है।
Share:

Leave a Comment