अभिनेत्री सोनल चौहान महाकाल दर्शन करने पहुंचीं

ब्रह्मास्त्र उज्जैन हिंदी और तेलगु फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने वाली सोनल चौहान गुरुवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सोनल चौहान, ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करने के लिए रात करीब दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। इस दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं। सोनल ने नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना कही।

Read More

टैंकर की बोलेरो से टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

ब्रह्मास्त्र कुरनूल आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कल्लूदेवकुंटा गांव के पास गुरुवार सुबह बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग चिक्कबल्लापुर के रहने थे। ये श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों…

Read More

लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे, 4 बच्चे जिंदा जल गए

 10 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें ब्रह्मास्त्र लखनऊ लखनऊ में बुधवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई। विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की लाइट काट दी गई। एक युवक का कहना…

Read More

टाईम मैगजीन: 100 सूची में सुंदर पिचाई रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दुनिया की प्रतिष्ठित टाईम मैगजीन ने बुधवार को 2026 की टाईम100 सूची जारी की, जिसमें भारत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। इस साल सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। हर साल जारी होने वाली यह सूची मनोरंजन, तकनीक, वित्त, खेल, एक्टिवज्म और अकादमिक क्षेत्रों के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची होती है। टाईम मैगजीन की टाईम100 सूची में पहले शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, दीपिका पादुकोण और महात्मा गांधी भी शामिल…

Read More

एमपी के हजारों कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ा

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इनके महंगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, जबकि इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार ने तय किया है कि जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक का एरियर…

Read More

राजस्थान-मप्र समेत 8 राज्यों में लू

अकोला सबसे गर्म, पारा-44 डिग्री, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले 2 दिन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच चल रहा है। गुरुवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2डिग्री, राजस्थान के बाड़मेर में 42.8डिग्री, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42डिग्री, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4डिग्री, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43डिग्री और उत्तर प्रदेश के बांदा में…

Read More

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार पुलिस पर फायरिंग की

नई दिल्ली। दिल्ली के सरिता विहार इलाके में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आॅपरेशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है, जिनसे तीन राउंड फायर किए गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह जांच…

Read More

भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीद पर दी जा रही छूट को रोकने का फैसला किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि हम रूसी तेल पर दी गई छूट को रिन्यू नहीं करेंगे। इससे पहले मंगलवार को ही ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ईरानी तेल पर मिलने वाली छूट पर भी रोक लगा दी थी। व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि हम रूसी और ईरानी तेल पर देशों को मिल रहे जनरल लाइसेंस को…

Read More

संभाग का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.77 प्रतिशत गिरा हाई स्कूल परिणाम में प्रदेश में उज्जैन 14 वें क्रम पर,12 वीं में 15 वां स्थान -संभाग के 7 जिलों में मुख्यालय उज्जैन 10 वीं में दुसरे क्रम पर और हायर सेकेंडरी में तीसरा नंबर पर रहा

उज्जैन। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही मंडल ने परिणाम सुधार के लिए भी तैयारी घोषित कर दी है। मई से ही इसकी शुरूआत होने वाली है। जारी परिणाम में उज्जैन संभाग का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.77 प्रतिशत गिरा है। प्रदेश में उज्जैन जिला 10 वीं के परिणाम में 14 वें क्रम पर और 12 वीं में 15 वें स्थान पर रहा है। यहां तक की उज्जैन संभाग में भी मुख्यालय उज्जैन का क्रम…

Read More

आगजनी में फरार 11 आरोपियों की तलाश में दबिश

उज्जैन। ढांचा भवन क्षेत्र में पेट्रोल डालकर मकान में लगाई गई और गोलियां चलाने वाले आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिये उनके  ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब तक एक आरोपी हिरासत में आया है, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात पांच बाइक पर सवार होकर आये 13 से 15 बदमाशों ने एक मकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य…

Read More