तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता (MoU) अब खत्म हो चुका है और अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते। ट्रम्प ने कहा,हमने पिछली रात ईरान पर जोरदार हमला किया। खतरनाक लोगों को निशाना बनाया। हर बार वे हमला करेंगे, हम जवाब देंगे।उन्होंने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना है। ट्रम्प ने NATO पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने “दुनिया के सबसे बड़े आतंक समर्थक देश ईरान” के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
पाकिस्तान का कार्गो विमान कराची के पास गायब हुआ:, 5 क्रू मेंबर सवार थे, सर्च ऑपरेशन जारी
कराची।पाकिस्तान का एक कार्गो विमान मंगलवार रात कराची पहुंचने से पहले लापता हो गया। विमान शारजाह से कराची आ रहा था और उसमें 5 क्रू मेंबर सवार थे।पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के मुताबिक, रात 9:18 बजे पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को नेविगेशन सिस्टम में खराबी की जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने विमान को गाइड करने की कोशिश की, लेकिन करीब तीन मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया। आखिरी बार विमान कराची से 155 नॉटिकल मील (287 किमी) पश्चिम में ट्रैक किया गया।विमान के लापता होने के बाद अरब सागर…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर:पहलगाम हमले बाद बनी हिट लिस्ट में था
शोपियां।जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी मारा गया। बुधवार को सुरक्षाबलों ने उसका शव बरामद किया।आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना ने शनिवार शाम चनापोरा इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन के पांचवें दिन जाकिर गनी का शव बरामद हुआ। एक और आंतकी लतीफ भट के छिपे होने की आशंका है।जाकिर गनी उन 14 आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया था। यह संयुक्त…
Read Moreसूरत में बारिश का पुराना रिकॉर्ड टूटा:36 घंटे में 19 इंच बारिश; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी
अहमदाबाद/मुंबई।गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जुलाई 1941 में दर्ज हुई 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। शहर में बाढ़ आ गई, शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई और कारें सड़कों पर बहती नजर आईं। शहर का कोई इलाका नहीं बचा, जहां पानी न भरा हो।सूरत में करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की जान चली गई। बाढ़ में फंसे 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत और नजदीकी…
Read Moreसीआरपीएफ में सीवर चैंबर में उतरे दो मजदूरों की मौत
नीमच। नीमच के सीआरपीएफ परिसर में मंगलवार को सीवरेज लाइन के गहरे चैंबर में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस या दम घुटने की आशंका के बीच दो मजदूरों की मौत हो गई। सबसे मार्मिक बात यह रही कि एक मजदूर को बचाने के लिए चैंबर में उतरा उसका साथी भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और दोनों की जान नहीं बच सकी। मृतक महेश (25) पिता जालौर, निवासी नाहरपुरा (जिला झाबुआ), पिछले तीन-चार माह से सीआरपीएफ परिसर में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह…
Read Moreलीक हुए घरेलू सिलेंडर ने पकड़ी आग, टला हादसा :क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल
खरगोन। शहर के संजय नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक रहवासी मकान में घरेलू सिलेंडर ने आग पकड़ ली। रहवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।संजय नगर मस्जिद के पास निवासरत महिला असगरी गफ्फार ने बताया कि उनके घर एजेंसी कर्मचारी सिलेंडर सप्लाय करने आया, तब उसमें से बदबू आ रही थी। लिकेज होने की शंका होने पर उन्होंने टोका भी लेकिन कर्मचारी ने सिलेंडर बदला नही। लिकेज सिलेंडर रखकर चले गए। महिला ने आरोप लगाया कि सिलेंडर चुल्हे में नही…
Read Moreआंगनवाड़ी में बच्चों को जहरीले जानवरों के काटने का खतरा: बच्चों की जान के साथ खिलवाड़
पिपलिया मंडी। मल्हारगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत गाँव खोखरा के आँगन वादी केंद्र की जर जर अवस्था में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़, आए दिन स्कूल और आंगनवाड़ी में सांप बिच्छू घुसते रहते हैं । जानकारी देते हुए गांव के अर्जुन धनगर एवं अंकित सेन ने बताया कि यहाँ तक कि गाँव में सरपंच भी भाजपा का, उप सरपंच भी भाजपा का और विधायक भी भाजपा का पूरी की पूरी सरकार भाजपा की फिर भी एक स्कूल और आंगनवाड़ी सही नहीं करा सकते। उक्तत भवन में पूर्व में भी बड़े-बड़े…
Read More85 की कोलड्रिंक, 100 की वसूली: विवाद के बाद अतिरिक्त वसूले 15 रुपये वापस दिए।
इंदौर। शहर में एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक कोल्डड्रिंक की बोतल को लेकर सामने आया, जहां 85 रुपये की एमआरपी वाली बोतल के बदले दुकानदार ने ग्राहक से 100 रुपये वसूल लिए। जब ग्राहक ने बोतल पर अंकित एमआरपी दिखाकर अतिरिक्त 15 रुपये वापस मांगे, तो पहले दुकानदार टालमटोल करता रहा। काफी देर तक बहस होने और पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद आखिरकार दुकानदार ने 15 रुपये ग्राहक को लौटा दिए।वीडियो में ग्राहक लगातार…
Read Moreलाईनमेन बनकर घर में चोरी करने वाले 02 आरोपियो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास
नीमच। राजेश्वरी जर्मन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा लाईनमेन बनकर दिन-दहाडे घर में घुरकर सोने-चाँदी के जेवरों की चोरी करने वाले दो आरोपीगण (1) गोविंद सिंह पिता नंदलाल बावरी, उम्र-44 वर्ष एवं (2) पेमा उर्फ प्रेमचंद्र पिता नंदलाल बावरी, उम्र-36 वर्ष, दोनो निवासीगण-ग्राम धामनिया, जिला-नीमच को धारा 380, 454 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 500-500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं राजेन्द्र नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना…
Read Moreचेंबर सफाई के दौरान गैस से सफाईकर्मी की मौत: 2बेहोश, S P ने रेस्क्यू टीम बुलाकर बाहर निकलवाया
उज्जैन। पीपली नाका क्षेत्र में मंगलवार सुबह सीवरेज चेंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में नीचे उतरे दो अन्य कर्मचारी भी बेहोश हो गए। मौके से गुजर रहे उज्जैन पुलिस अधीक्षक की तत्परता और रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जानकारी के अनुसार पीपली नाका स्थित सीवरेज चेंबर जाम होने की सूचना पर सुबह करीब 11 बजे टाटा कंपनी के सीवरेज प्रोजेक्ट से…
Read More