जावरा । ग्राम ग्राम भूतेडा से 9 नवंबर को एक आयशर ट्रक चोरी गया था ।ट्रक ड्राइवर अकंलेश्रर पिता प्रभुलाल भिल 22 ने औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक चोरी की रिपोर्ट पंजीबद करवाई। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुमित मिश्रा ने सक्रियता से तुरंत अपनी टीम के साथ चोरी गया आयशर ट्रक आर जे 9 जीइ 5978 के लिए सीसीटीवी कैमरे खगाले टोल बैरियरों पर वाहनों की आवाजाही संबंधी जानकारी एकत्रित की। ट्रक 8 लेन एक्सप्रेस से मुंबई की तरफ रवाना हुआ है चोरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए किया फिर ट्रक को दिल्ली की तरफ टर्न दिया और उधर भागे। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने दिल्ली रूट पर तलाश प्रारंभ की तो 8 लेन एक्सप्रेसवे पर ट्रक डिटेक्ट होने के बाद पुलिस ने संबंधित थानों एवं चौकिया को सूचना दी पुलिस को जब जानकारी मिली कि हरियाणा के नूह कालिंजर टोल के पास ट्रक खराब होने के कारण उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए ।जयसिह पूरा पुलिस द्वारा चोरी गया ट्रक जप्त किया।
प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है। ट्रक की कीमत 27 लाख रुपए बताई गई। उक्त धरपकड़ में थाना प्रभारी मिश्रा, उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा ,प्रधान आरक्षक बालकृष्ण चंदेल, वीरेंद्र सिंह, एवं जय सिह पूरा पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह एवं शमीम की सराहनीय भूमिका रही।