सौजन्य मुलाकात या कोई खास सियासी संदेश? भोपाल में जुटे इंदौरी नेताओं ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं

इंदौर । भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर इंदौर के भाजपा नेताओं की एक साथ हुई मुलाकात ने शहर की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस मुलाकात में विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, विधायक मनोज पटेल, गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, एकलव्य गौड़ सहित अन्य नेता पहुंचे।वैसे तो इस मुलाकात को सौजन्य भेंट माना जा सकता है, लेकिन एक ही समय पर इंदौर के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने इसके राजनीतिक मायने तलाशने शुरू कर दिए हैं। बैठक में क्या चर्चा हुई और इसके पीछे कोई विशेष राजनीतिक विषय था या यह महज औपचारिक मुलाकात थी, इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।हालांकि, भोपाल में इंदौर के नेताओं की इस सामूहिक मौजूदगी ने शहर के राजनीतिक गलियारों में सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—यह सिर्फ सौजन्य मुलाकात थी या इंदौर की राजनीति के लिए कोई खास संदेश?
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment