मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात आरोपी ने वृद्ध महिला का मोबाइल फोन हैक करके उनके बैंक खाते से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया।मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप कालोनी नई आबादी मंदसौर निवासी 65 वर्षीया मधु चोरडिया पति शांति कुमार चोरडिया ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर 3.20 से 4 बजे के बीच उनके घर पर अज्ञात आरोपी द्वारा उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया और खाते से ऑनलाइन राशि की धोखाधड़ी की गई।कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस एवं 420 भादवि के अंतर्गत कायमी कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक (158) विनोद नामदेव द्वारा की जा रही है। पुलिस साइबर सेल की मदद से अज्ञात ठग की तलाश में जुटी है।
महिला का मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी, पुलिस साइबर सेल की मदद से अज्ञात ठग की तलाश में जुटी