धार में इंदौर के युवक के साथ मिली लापता बालिका

उज्जैन। झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम गैलाखेड़ी से 11 सितंबर को नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। 13 दिन बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग को धार से दस्तयाब किया गया।  उसके साथ इंदौर का रहने वाला रोहित पिता संतोष आदिवाल 20 साल निवासी विश्वधाम कालोनी खजराना इंदौर था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिये झारड़ा लेकर आई। नाबालिग के बयान दर्ज करने पर उसके साथ गलत होना सामने आया। पुलिस ने अपहरण की धारा के साथ मामले में पास्को एक्ट की धारा का इजाफ कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग की पूर्व में रोहित से सगाई हुई थी। दोनों एक समाज के है, लेकिन दोनों के परिवारों में मनमुटाव होने पर रिश्ता तोड़ दिया गया था, बावजूद रोहित नाबालिग को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था और उसका शरीरिक शोषण किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment