इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स और क्रेडिट कार्ड लूट लिया। आरोपियों ने पहले उसे डराकर अपने लिए बीयर खरीदवाई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछा और क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से 55,700 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।बीयर खरीदवाने के बाद बाहर ले जाकर पीटा-पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 136 निवासी दुर्गेश (33) पुत्र राधाकिशन गौर 29 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे एमआर-10 ब्रिज स्थित वाइन शॉप पर गए थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और दुर्गेश को डराकर अपने लिए बीयर खरीदवाई।इसके बाद आरोपी उन्हें दुकान से बाहर ले गए और मारपीट करते हुए मोबाइल, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड और पर्स छीन लिया। पर्स में 2 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपियां थीं।
युवक को धमकाकर की लूट:3 बदमाशों ने बीयर खरीदवाई, पीटा; मोबाइल-पर्स छीना