5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

मंदसौर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी। हड़ताल के कारण सार्वजनिक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि मार्च 2024 में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर सहमति बनने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा एकतरफा पीएलआई भुगतान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पेंशन में नियमित संशोधन और बड़े डिफॉल्टरों से शत-प्रतिशत ऋण वसूली की मांगें उठाई गईं। बैंक संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।प्रदर्शन को  नरेंद्रसिंह राठौर, ललित मूंगेड, एस आर शास्ता, महेंद्रसिंह चंन्द्रावत, श्रीनिवास मोड़,  सुधांशु दरगढ़, राजेश व्यास, नीलेश परिहार, त्रिलोक सिंह शक्तावत, राहुल मांदलिया, राजेंद्र गुप्ता, प्रज्ञा जैन, पूनम रावल, शीतल राजपुरोहित, अजया चौहान, रामरूप मीणा, सुनील जैन, मोहित राठौर, रवि गेहलोत, विपिन यादव सहित अनेक बैंककर्मी उपस्थित थे । संचालन गजेंद्र तिवारी ने किया व आभार वीरेंद्र भावसार ने माना ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment