कार्यकर्ताओं ने मवेशी के कंकाल को सीएमओ की टेबल पर रखकर किया विरोध ,प्रकरण  दर्ज

 जावरा  । नगर पालिका के ट्रैचिग ग्राउंड में से मवेशियों के कंकाल  के भरे ठेले गायब हो जाने से हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह कंकाल लेकर नगर पालिका संगठन कार्यकर्ता पहुंच गए और सीएमओ की टेबल पर रख दिए। कहा गया कि कंकाल नगर पालिका के ट्रैचिग ग्राउंड पर दफनाए जाने वाले गोवंश के हैं ।इसको लेकर सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन चला रहा ।कभी नगर पालिका औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना फिर घंटाघर चौराहा पर करीब 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया ।औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद किया ।हिंदू संगठनों के सदस्यों द्वारा नगर पालिका सीएमओ को कुछ वीडियो दिए जिनमें प्लास्टिक के कट्टों में हड्डियां दिखाई देने की बात कही गई ।संगठन ने मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका में कंकाल रखकर विरोध जताया और ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी ।
नगर पालिका सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस ने कहा कि वीडियो देखे हैं जिसमें प्लास्टिक कट्टे ट्रैकिंग ग्राउंड के बाहर नजर आ रहे हैं। किसी का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा ।मौके पर सीएसपी  युवराज सिंह चौहान शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई टीम के साथ भी पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियो कई मर्तबा चर्चा की तथा उन्हें कार्यवाही का आश्वासन भी दिया ।शाम को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने के पश्चात मामला शांत हुआ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment