वकील के सूने मकान में चोरी:बदमाश ताले तोड़करजेवर-नकदी और जमीन के दस्तावेज ले गए

इंदौर।लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक वकील के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी तथा जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस को संदेह है कि घटना में बांक टाडा गिरोह के चोरों का हाथ हो सकता है।उद्यापन कार्यक्रम में गए थे, लौटे तो टूटा मिला घर-पुलिस के अनुसार सिल्वर पार्क, बाल्याखेड़ा निवासी सौरभ पाटोदिया की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सौरभ पेशे से वकील हैं। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई की शाम 7 बजे से 26 जुलाई की दोपहर के बीच किसी समय बदमाश मकान के ताले तोड़कर घर में घुसे।सौरभ ने बताया कि वह परिवार के साथ एक उद्यापन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय शिप्रा क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके कारण उन्हें देवास में रुकना पड़ा। अगले दिन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और अंदर  सामान बिखरा पड़ा था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment