इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस को सफलता मिली है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद की गई हैं।तेलंगाना से दबोचे गए आरोपी-डीसीपी जोन-1 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में छिपते हुए तेलंगाना पहुंचे थे। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर लगातार निगरानी कर रही थी। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया।
जैन मंदिर से मूर्तियां चुराने वाले तेलंगाना से 3 चोर गिरफ्तार:; जमीन में गाड़कर रखी थीं मूर्तियां